×

दिन में निकली शोभायात्रा निकली, शहनाज अख्तर की भजन संध्या

By: Gulab rohit

Nov 12, 20256:04 PM

view1

view0

दिन में निकली शोभायात्रा निकली, शहनाज अख्तर की भजन संध्या

रायसेन। रायसेन जिले के सांचेत गांव में बुधवार को भगवान काल भैरव का प्रकटोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा दोपहर 12 बजे प्रसिद्ध काल भैरव धाम से शुरू हुई। यात्रा में भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए भाग लिया। काल भैरव नगर भ्रमण पर निकले और यात्रा सांचेत के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस धाम पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के बाद श्रद्धालुओं के लिए नगर भंडारे का आयोजन किया गया।

रात में होगी भजन संध्या, शहनाज अख्तर देंगी प्रस्तुति

प्रकटोत्सव के अवसर पर रात में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश की प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भैरव धाम पर जुटे हजारों भक्त

धाम प्रमुख नाना गुरु सरकार ने बताया कि भगवान भैरवनाथ के जन्मोत्सव में हजारों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पति और विधायक प्रतिनिधि जमना सेन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल: मंत्रालय कर्मचारी बनकर ₹20 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर देने वाला जालसाज गिरफ्तार

1

0

भोपाल: मंत्रालय कर्मचारी बनकर ₹20 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर देने वाला जालसाज गिरफ्तार

Description भोपाल में मंत्रालय कर्मचारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ₹20 लाख ठगने का सनसनीखेज मामला। आरोपी विजय शंकर मिश्रा ने चुनाव आयोग और महिला बाल विकास विभाग के फर्जी जॉइनिंग लेटर दिए। भोपाल क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Loading...

Nov 12, 20257:18 PM

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 15 नवंबर से बाघों की गिनती

1

0

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 15 नवंबर से बाघों की गिनती

मढ़ई, चूरना, बोरी समेत 5 रेंज में लगेंगे 600 कैमरे

Loading...

Nov 12, 20256:02 PM

देवास: रील देखकर फर्जी पेमेंट ऐप से ठगी, 'बंटी-बबली' जोड़ी गिरफ्तार |

1

0

देवास: रील देखकर फर्जी पेमेंट ऐप से ठगी, 'बंटी-बबली' जोड़ी गिरफ्तार |

देवास में 'बंटी-बबली' की जोड़ी ने सोशल मीडिया रील देखकर फर्जी पेमेंट ऐप से दो दुकानदारों को ₹25,200 का चूना लगाया। सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपितों से टीवी और आभूषण जब्त। जानें कैसे हुई यह ठगी।

Loading...

Nov 12, 20255:38 PM

जो कहा-वो किया... लाड़ली बहना के खाते में सीएम ने डाले 1500-1500 रुपए

1

0

जो कहा-वो किया... लाड़ली बहना के खाते में सीएम ने डाले 1500-1500 रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिवनी के पॉलीटेक्निक मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख लाड़ली बहना के खातों में 30वीं किस्त के रूप में 1857 करोड़ भेजे। लाड़ली बहनों के खाते में पहली बार 1500-1500 रुपए पहुंचे।

Loading...

Nov 12, 20253:25 PM