×

बिहार...रुझानों में एनडीए... आरजेडी-कांग्रेस साफ बा...

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। आज तय हो जाएगा कि बिहार की गद्दी पर कौन बैठने वाला है। एनडीए और महागठबंधन दो छोर पर खड़े हैं और नीतीश-तेजस्वी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

By: Arvind Mishra

Nov 14, 20259:54 AM

view2

view0

बिहार...रुझानों में एनडीए... आरजेडी-कांग्रेस साफ बा...

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है।

  • एनडीए को 138 सीट, महागठबंधन 68 पर आगे
  • तेजस्वी-तेजप्रताप ने बनाई बढ़त, चौधरी हुए पीछे
  • सिन्हा ने मतगणना से पहले लखीसराय में पूजा की
  • मोकामा से अभी अनंत सिंह दोगुने वोटों से चल रही आगे
  • पटना की कुम्हरार विधानसभा में भाजपा का दिखा दबदबा
  • छपरा में की टक्कर, खेसारी लाल यादव 53 वोट से आगे
  • पोस्टल बैलेट की काउंटिंग में भाजपा के संजय कुमार आगे 

पटना। स्टार समाचार वेब

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। आज तय हो जाएगा कि बिहार की गद्दी पर कौन बैठने वाला है। एनडीए और महागठबंधन दो छोर पर खड़े हैं और नीतीश-तेजस्वी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सूबे की 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों में पड़े वोटों की गिनती 46 केंद्रों पर हो रही है। नीतीश कुमार ने पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ जीत का दम भरा है, तो वहीं तेजस्वी यादव ने भी 18 नवंबर को शपथ लेने का दावा किया है। इस बार बिहार चुनाव दो चरण में हुए और 67.10 फीसदी वोटिंग हुई। ये रिकॉर्ड मतदान रहा। जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा रहा।

सिमट गई जनसुराज

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। प्रारंभिक रुझान में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। एनडीए 138 सीटों पर और महागठबंधन 68 सीटों पर आगे चल रही है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी रुझानों में 2 सीटों पर आगे दिख रही है। वही निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राघोपुर से तेजस्वी यादव एनडीए प्रत्याशी सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से आगे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी पिछड़ते दिख रहे हैं। मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन लगाई गई है। पटना में सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बड़े चेहरों में कौन आगे-कौन पीछे

तारापुर से भाजपा के सम्राट चौधरी पीछे, लखीसराय से भाजपा के विजय सिन्हा आगे, राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे, छपरा से  आरजेडी के खेसारी लाल आगे, दानापुर से आरजेडी के रीतलाल यादव आगे, लालगंज से बाहुबली की बेटी और राजद प्रत्याशी शिवानी आगे, महुआ से तेजप्रताप आगे और बेलागंज से जदयू की मनोरमा देवी आगे चल रहे हैं।

पटना साहिब से कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त

पटना साहिब विधानसभा में पहले चरण के मतगणना के बाद कांग्रेस के शाश्वत शेखर को 5369 व भाजपा के रत्नेश कुमार को 1371 मत मिले। बेगूसराय मटिहानी विधानसभा से राजद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह 6600 वोटो से आगे। बखरी से भाकपा के सूर्यकांत पासवान 4700 वोटों से आगे।तेघड़ा भाजपा के रजनीश 4000 वोटों से आगे।

पूर्णिया में मंत्री लेसी सिंह आगे

पूर्णिया की सीटों के शुरुआती रुझानों में धमदाहा विधानसभा से मंत्री लेसी सिंह आगे चल रही हैं। बायसी विधानसभा से राजद के अब्दुस हाजी सुभान, रुपौली से जदयू के कलाधर मंडल, पूर्णिया सदर विधानसभा से भाजपा के विजय खेमका आगे चल रहे हैं। बनमनखी विधानसभा से भाजपा के कृष्ण ऋषि लीड लिए हुए हैं।

उपचुनाव...सात राज्यों की 8 सीटों पर मतगणना

आज सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। मतगणना शुरू हो चुकी है। इनमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डंपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल है।

राजस्थान: कांग्रेस के प्रमोद जैन आगे

राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव के शुरूआती रुझानों के अनुसार, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया 1/20 राउंड की मतगणना के बाद 246 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

जुबली हिल्स: कांग्रेस के नवीन आगे

जुबली हिल्स (तेलंगाना) विधानसभा उपचुनाव के शुरूआती रुझानों के अनुसार, कांग्रेस के नवीन यादव 1/10 राउंड की मतगणना के बाद बीआरएस के मगंती गोपीनाथ से 47 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

पंजाब:  एसएडी उम्मीदवार आगे

पंजाब तरनतारन सीट उपचुनाव पर एसएडी उम्मीदवार सुखविंदर कौर आगे चल रहीं हैं।

नगरोटा: भाजपा की देवयाणी राणा आगे

नगरोटा से भारतीय जनता पार्टी की देवयाणी राणा आगे चल रही है। पहले राउंड की वोटिंग में वह जम्मू कश्मीर पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार से आगे हैं। 
  चुनावी खबर पढ़ने के लिए बने रहिए.... अपडेट किया जा रहा है।
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

बिहार में नीतीश-मोदी का जादू... दोहरे ‘शतक’ की ओर एनडीए

3

0

बिहार में नीतीश-मोदी का जादू... दोहरे ‘शतक’ की ओर एनडीए

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। आज तय हो जाएगा कि बिहार की गद्दी पर कौन बैठने वाला है। एनडीए और महागठबंधन दो छोर पर खड़े हैं और नीतीश-तेजस्वी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

Loading...

Nov 14, 20259:54 AM

पुणे: नवले पुल पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग; 8 लोग ज़िंदा जले, 'खतरनाक स्पॉट' पर फिर मौत

2

0

पुणे: नवले पुल पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग; 8 लोग ज़िंदा जले, 'खतरनाक स्पॉट' पर फिर मौत

पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर स्थित नवले पुल के पास गुरुवार शाम दो कंटेनर ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। इस भयानक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हाईवे पर जाम, जानिए क्यों कुख्यात है यह 'खतरनाक स्पॉट'।

Loading...

Nov 13, 20259:50 PM

लाल किले ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट! रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट के लिए नया समय, यात्रियों के लिए अहम एडवाइजरी

3

0

लाल किले ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट! रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट के लिए नया समय, यात्रियों के लिए अहम एडवाइजरी

दिल्ली में लाल किले ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई चौकसी। दिल्ली पुलिस ने जारी की यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी: रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट पर अब इतना पहले पहुंचना होगा। जानें पूरा विवरण और नए नियम।

Loading...

Nov 13, 20256:30 PM

IMD Alert: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, MP-राजस्थान में ठंड बढ़ी; दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

4

0

IMD Alert: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, MP-राजस्थान में ठंड बढ़ी; दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है। जानें पश्चिमी MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में 16 नवंबर तक शीतलहर, और तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश के अलर्ट की पूरी जानकारी। दिल्ली-NCR में कोहरा और AQI 418 से मुश्किलें बढ़ीं।

Loading...

Nov 13, 20255:59 PM

कनाडा-दिल्ली Air India फ्लाइट को बम की धमकी: IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग, बढ़ी सुरक्षा

2

0

कनाडा-दिल्ली Air India फ्लाइट को बम की धमकी: IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग, बढ़ी सुरक्षा

टोरंटो से दिल्ली आ रही Air India (AI-188) की उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। दिल्ली में लाल किला धमाके के बाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट और कड़ी सुरक्षा।

Loading...

Nov 13, 20255:40 PM