By: Ajay Tiwari
Oct 24, 202519 hours ago
हाइलाइट्स
नई दिल्ली. स्टार समाचार
यह खबर रेल यात्रियों की सुविधाओं से जुड़ी है। इंडियन रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। अब सभी ट्रेनों में खोल लगे कंबल मिलेंगे। कंबल पर खोल होने से स्वच्छता बनी रहेगी। एक यात्री का उपयोग किया कंबल दूसरे यात्री तक पहुंचने से पहले उसका खोल बदला जाएगा।

बता दे रेलमंत्री के आदेश के बाद अब सभी ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में यात्रियों को साफ-सुथरे, खोल लगे कंबल मुहैया कराए जाएंगे। इस दिशा में पूर्वोत्तर रेलवे ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रेलवे की सेट बेडरोल और कंबलों का वितरण होता है।
0इन बेडरोल में चादर, तकिया, तौलिया और अब खोल लगे कंबल शामिल होंगे। इससे यात्रियों को अधिक स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक यात्रा अनुभव मिलेगा। स्टेशन से होकर चलने वाली लखनऊ से वाराणसी, लखनऊ से प्रयागराज समेत अन्य रेल रूट के बीच चलने वाली ट्रेने में यह सुविधा मिलेगी।
इसमें नौचंदी, त्रिवेणी, पद्दमावत एक्सप्रेस, जनता, अमृतसर -हावड़ा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में खोल लगे कंबलों की सुविधा दी जाएगी। कंबलों पर खोल (कवर) लगाने से उनकी सफाई आसान होगी और हर यात्रा के बाद खोल बदले जा सकेंगे। इससे संक्रमण की आशंका कम होगी।