गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सोना पड़ गया भारी, दम घुटने से 6 लोगों की मौत

पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह लोग रात में गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सो गए थे, जिससे गद्दे ने आग पकड़ ली। दम घुटने से मौत बताई जा रही है। आठ लोग सो रहे थे, जिसमे से छह की मौत हो गई।

गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सोना पड़ गया भारी, दम घुटने से 6 लोगों की मौत

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह लोग रात में गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सो गए थे, जिससे गद्दे ने आग पकड़ ली। दम घुटने से मौत बताई जा रही है। आठ लोग सो रहे थे, जिसमे से छह की मौत हो गई।

सुबह मिली पुलिस को सूचना 
जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने मौत की पुष्टि की है। शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में आठ लोग अचेत मिले हैं, सभी को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से छह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शास्त्री पार्क में मछली मार्केट के पास रहते थे।