×

ट्रंप का एलान-अमेरिका फिर शुरू करेगा परमाणु परीक्षण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका फिर से परमाणु परीक्षण शुरू करेगा। ट्रंप ने रूस और चीन की गतिविधियों को इसका कारण बताया। इस कदम से वैश्विक तनाव और पर्यावरणीय खतरे बढ़ने की आशंका है।

By: Sandeep malviya

Nov 01, 20255:57 PM

view1

view0

ट्रंप का एलान-अमेरिका फिर शुरू करेगा परमाणु परीक्षण

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि अमेरिका अब परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करेगा। ट्रंप ने कहा कि रूस और चीन जैसे देश लगातार परमाणु गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, इसलिए अब अमेरिका भी पीछे नहीं रहेगा।

एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वे शीत युद्ध के दौरान आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक भूमिगत परमाणु परीक्षणों को भी शामिल करेंगे, तो उन्होंने अप्रत्यक्ष जवाब दिया। ट्रंप ने एयर फोर्स वन में कहा आपको बहुत जल्द पता चल जाएगा। लेकिन हम कुछ परीक्षण करने वाले हैं। दूसरे देश ऐसा करते हैं। अगर वे ऐसा करने वाले हैं, तो हम भी करेंगे। मैं यहां कुछ नहीं कहूंगा। उनके इस बयान के बाद वैश्विक स्तर पर नए परमाणु हथियार दौड़ की आशंका तेज हो गई है।

इससे पहले बुधवार को ट्रंप ने पेंटागन को निर्देश दिया था कि वह तुरंत परमाणु हथियारों के परीक्षण की तैयारी शुरू करे। उन्होंने कहा संयुक्त राज्य अमेरिका के पास दुनिया में सबसे अधिक परमाणु हथियार हैं। यह मेरे पहले कार्यकाल के दौरान पूरी तरह से अपग्रेड किया गया था। मुझे यह करना पसंद नहीं, लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं था।

कब और क्यों रुके थे अमेरिकी परमाणु परीक्षण?

अमेरिका ने 1945 से 1992 तक कुल 1,054 परमाणु परीक्षण किए, जिनमें से अधिकतर नेवादा रेगिस्तान में हुए। पर्यावरणीय चिंताओं और शीत युद्ध के बाद बढ़ते दबाव के चलते इन परीक्षणों पर रोक लगाई गई थी। 1963 में अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियत संघ ने आंशिक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसने वायुमंडलीय और समुद्री परीक्षणों को प्रतिबंधित किया। 1992 में अमेरिकी कांग्रेस ने भूमिगत परीक्षणों पर भी रोक लगाई। हालांकि अमेरिका ने व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए, लेकिन अब तक इसकी रैटिफिकेशन (स्वीकृति) नहीं की गई है।

वैश्विक प्रतिक्रिया और चिंताएं

विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से पर्यावरणीय खतरे और वैश्विक अस्थिरता बढ़ सकती है। नेवादा के सांसदों ने इसे लोक स्वास्थ्य और शांति के लिए खतरा बताते हुए कहा कि यह फैसला दुनिया को फिर से शीत युद्ध जैसी स्थिति में धकेल सकता है।राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका पहले से ही सुपरकंप्यूटर और सिमुलेशन तकनीक के जरिये अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा जांच करता है, इसलिए वास्तविक परीक्षण की कोई तकनीकी आवश्यकता नहीं है। दूसरी ओर, ट्रंप के समर्थक इसे रूस और चीन को चेतावनी देने का कदम बता रहे हैं। उनका तर्क है कि अमेरिका को अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए ताकि किसी को उसकी क्षमता पर संदेह न रहे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

आसियान बैठक :  संवाद से बनता है भरोसा, एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

1

0

आसियान बैठक :  संवाद से बनता है भरोसा, एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

कुआलालंपुर में आयोजित आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में मलेशिया के रक्षा मंत्री मोहम्मद खालिद नोरदिन ने कहा कि 15 साल से संवाद, भरोसा और एकता ही आसियान की सबसे बड़ी ताकत रही है। उन्होंने साइबर हमलों, जलवायु संकट और गाजा मानवीय त्रासदी पर भी चिंता जताई।  

Loading...

Nov 01, 20256:00 PM

ट्रंप का एलान-अमेरिका फिर शुरू करेगा परमाणु परीक्षण

1

0

ट्रंप का एलान-अमेरिका फिर शुरू करेगा परमाणु परीक्षण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका फिर से परमाणु परीक्षण शुरू करेगा। ट्रंप ने रूस और चीन की गतिविधियों को इसका कारण बताया। इस कदम से वैश्विक तनाव और पर्यावरणीय खतरे बढ़ने की आशंका है।

Loading...

Nov 01, 20255:57 PM

चीन में होगा अगला एपीईसी शिखर सम्मेलन

1

0

चीन में होगा अगला एपीईसी शिखर सम्मेलन

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घोषणा की है कि वर्ष 2026 का एपीईसी शिखर सम्मेलन चीन के शेनझेन शहर में आयोजित होगा। इस बैठक में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 21 देशों के नेता शामिल होंगे। 

Loading...

Nov 01, 20255:55 PM

अमेरिकी शटडाउन: सरकारी कर्मचारी कंगाल, भूख से जूझ रहे परिवार 

1

0

अमेरिकी शटडाउन: सरकारी कर्मचारी कंगाल, भूख से जूझ रहे परिवार 

अमेरिका में शटडाउन का मामला अब सिर्फ राजनीतिक जिद का मामला नहीं रहा, बल्कि करोड़ों आम अमेरिकियों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डाल रहा है। सरकारी कर्मचारियों के खाली जेब, बंद दफ्तर और भूख से जूझते परिवार- यह सब साबित हो रहा है कि राजनीति के आगे सबकुछ ठहर जाता है।

Loading...

Nov 01, 20255:53 PM

नियम बदलो और शटडाउन को खत्म करो : ट्रंप

1

0

नियम बदलो और शटडाउन को खत्म करो : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन सीनेटरों से आग्रह किया कि वे कानून बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाकर सरकार का शटडाउन तुरंत खत्म करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर डेमोक्रेट्स सत्ता में आए तो वे इसी नियम को बदल देंगे और अपने एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे। शटडाउन एक महीने से अधिक समय से जारी है, जिससे सरकारी कामकाज और सार्वजनिक सेवाओं पर असर पड़ रहा है और दोनों पार्टियों के बीच फिलिबस्टर नियम को लेकर विवाद बढ़ गया है।  

Loading...

Oct 31, 20255:47 PM