विदिशा के कुरवाई में मूंग की फसल काटने जा रहे प्रवासी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक स्थानीय किसान और बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 20 लोग घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी।

विदिशा के कुरवाई थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
बीना रोड पर, लायरा और मलियाखेड़ा गांव के बीच हादसा
22 प्रवासी मजदूर बच्चों के साथ मूंग की फसल काटने जा रहे थे
विदिशा। स्टार समाचार वेब
विदिशा के कुरवाई थाना क्षेत्र में बीना रोड पर बड़ा हादसा हुआ है। लायरा और मलियाखेड़ा गांव के बीच मूंग की फसल काटने जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक किसान और एक बुजुर्ग मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा सुबह के वक्त हुआ, जब उमरिया से आए प्रवासी मजदूरों का एक दल ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मूंग की कटाई के लिए खेतों की ओर जा रहा था। ट्रॉली में महिलाओं और पुरुषों के साथ उनके मासूम बच्चे भी सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर लायरा और मलियाखेड़ा गांव के बीच पहुंचा, अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई। ट्रॉली पलटते ही चीख-पुकार मच गई और मजदूर एक-दूसरे के नीचे दब गए।
हादसे की सूचना मिलते ही कुरवाई थाना प्रभारी आर. के. मिश्रा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रॉली के नीचे दबे सभी घायलों को बाहर निकाला। सभी को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान स्थानीय किसान ऋषभ साहू उर्फ ऋषि (55 वर्ष) और उमरिया निवासी बुजुर्ग मजदूर दरबारी कौल (65 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे में दिव्या कोल (20 वर्ष) और रजनी कोल (35 वर्ष) को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। बाकी 18 घायलों (जिनमें कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं) का इलाज कुरवाई स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। हादसे के बाद करीब तीन घंटे तक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। प्रशासन द्वारा घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
कुरवाई थाना पुलिस ने दुर्घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मूंग कटाई के सीजन में क्षमता से अधिक मजदूरों को वाहनों में बैठाया जाता है और सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण ऐसे हादसे होते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से वैधानिक जांच कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।