×

संसद में ई-सिगरेट पर संग्राम... टीएमसी के सांसद ने सदन में ही लगाई ‘कश’

By: Arvind Mishra

Dec 11, 202512:51 PM

view11

view0

संसद में ई-सिगरेट पर संग्राम... टीएमसी के सांसद ने सदन में ही लगाई ‘कश’

भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर ने आज तृणमूल कांग्रेस सांसद पर गंभीर आरोप लगाए।

  • अनुराग ठाकुर ने लगाया आरोप, अध्यक्ष ने कहा-होगी जांच

  • ओम बिरला बोले- नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर ने आज तृणमूल कांग्रेस सांसद पर गंभीर आरोप लगाए। अनुराग ठाकुर ने अध्यक्ष ओम बिरला से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की मांग की। इस पर अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सदन के नियमों के मुताबिक समुचित जांच कराई जाएगी। दरअसल, लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान को उस समय हलचल बढ़ गई जब भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन के भीतर ई-सिगरेट पीने का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने किसी सांसद का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारा साफ था कि मामला टीएमसी के एक सांसद से जुड़ा है। ठाकुर ने कहा कि संसद की कार्यवाही के दौरान ऐसी गतिविधियां न केवल नियमों के खिलाफ हैं, बल्कि सदन की मर्यादा को भी ठेस पहुंचाती हैं।

ऐसा कोई आचरण बर्दाश्त नहीं

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा-सदन वह जगह है जहां देश के करोड़ों लोग उम्मीद के साथ देखते हैं। इसलिए यहां ऐसा कोई भी आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए जो संसदीय अनुशासन के विपरीत हो। उन्होंने आग्रह किया कि इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए और अगर आवश्यक हो तो जांच भी कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

नियम सभी सांसदों पर बराबर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के आरोप सामने आते ही सदन की निगाहें स्पीकर ओम बिरला की ओर मुड़ीं। अध्यक्ष ने तुरंत स्पष्ट किया कि संसद में किसी भी सदस्य को किसी तरह की छूट या विशेषाधिकार नहीं दिया गया है जिसमें ई-सिगरेट, धूम्रपान या कोई भी प्रतिबंधित गतिविधि शामिल हो। नियम सभी सांसदों पर बराबर लागू होते हैं। सदन की गरिमा बनाए रखना हर सदस्य की जिम्मेदारी है।

अनुशासन और गरिमा बनाए रखें

अध्यक्ष ने यह भी कहा-अभी तक उनके संज्ञान में कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है, लेकिन अगर ऐसा मामला सामने आता है या उन्हें कोई प्रमाण मिलता है, तो नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संसद लोकशाही का सर्वोच्च मंच है, और यहां बैठने वाले सभी प्रतिनिधियों पर यह जिम्मेदारी है कि वह जनता की उम्मीदों के अनुरूप अनुशासन और गरिमा बनाए रखें।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत-फ्रांस महाडील: 114 राफेल फाइटर जेट्स की खरीद को हरी झंडी, 3.25 लाख करोड़ का होगा रक्षा सौदा

भारत-फ्रांस महाडील: 114 राफेल फाइटर जेट्स की खरीद को हरी झंडी, 3.25 लाख करोड़ का होगा रक्षा सौदा

भारत सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है। 3.25 लाख करोड़ रुपये की इस डील से भारतीय वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 12, 20263:41 PM

बांग्लादेश: वोटिंग के लिए लगी कतार... ढाका के 13 बूथों पर तोड़फोड़

बांग्लादेश: वोटिंग के लिए लगी कतार... ढाका के 13 बूथों पर तोड़फोड़

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए 299 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। यह चुनाव शेख हसीना के हटने के बाद पहला आम चुनाव है। मुख्य मुकाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच है। अवामी लीग चुनाव से बाहर है। नौ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

Loading...

Feb 12, 202610:10 AM

बांग्लादेश में हड़कंप: वोटिंग से पहले एक और हिंदू  साहूकार की हत्या

बांग्लादेश में हड़कंप: वोटिंग से पहले एक और हिंदू साहूकार की हत्या

बांग्लादेश में आज यानी गुरुवार होने वाले आम चुनाव से पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में दहशत फैल गई है। मौलवीबाजार जिले के कमलगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 साल के हिंदू युवक रतन साहूकार की लाश बरामद हुई। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस ने दावा किया है कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे।

Loading...

Feb 12, 20269:41 AM

एपस्टीन फाइल्स पर संसद में हंगामा: राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप पुरी का करारा जवाब

एपस्टीन फाइल्स पर संसद में हंगामा: राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप पुरी का करारा जवाब

बजट सत्र 2026 में राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र कर हरदीप पुरी और अनिल अंबानी पर निशाना साधा। जानें हरदीप पुरी ने इन आरोपों पर क्या सफाई दी और 2009 की मुलाकात का क्या सच बताया।

Loading...

Feb 11, 20267:01 PM

संसद में  राहुल गांधी ने भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते पर सरकार को घेरा, रिजिजू का करारा पलटवार

संसद में राहुल गांधी ने भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते पर सरकार को घेरा, रिजिजू का करारा पलटवार

लोकसभा में राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सरकार को घेरते हुए किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। किरेन रिजिजू ने जवाब देते हुए कहा कि कोई भी देश को बेच नहीं सकता।

Loading...

Feb 11, 20263:50 PM