अपराध और अत्याचार के लिए चर्चित पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलाव का असर अब दिखने लगा है। भाजपा की शुभेंदु सरकार ने अपने पहले एनकाउंटर में एक हैवान को ढेर कर दिया है। दरअसल, बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर केस के आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में आज तड़के एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। इसकी पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर हुसैन उर्फ बाबू अली के रूप में हुई है।
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस ने अंबेडकरनगर के कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। संजीव पर 1 लाख का इनाम घोषित था और वह कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। याही नहीं संजय बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी था।
बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख का इनामी कुख्यात ललन सिंह उर्फ लल्लन देर रात सहारनपुर में यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर हुई। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में टीम दबिश दे रही है।
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के चर्चित सूर्या चौहान की हत्या केस में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने जाल बिछाकर खोडा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने के मुख्य आरोपी 50 हजार इनामी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
मुठभेड़ मारे गए दोनों बदमाश किस तरह के अपराधी थे इसका अंदाजा उनके अपराधिक इतिहास को देखकर लगाया जा सकता है। दोनों पर लूट, जान लेवा हमले के 67 मुकदमा दर्ज थे। सबसे अधिक उन्होंने महिलाओं को निशाना बनाया।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में नेशनल मॉल के पास एक हथियारबंद संदिग्ध और सीक्रेट सर्विस के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद व्हाइट हाउस को कुछ समय के लिए लॉकडाउन पर रखा गया। इस दौरान संदिग्ध कुछ दूर पैदल भागा और हथियार निकाला और हमारे एजेंटों और अधिकारियों की ओर गोली चला दी।
उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ढाकर रोड पर पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 50 हजार का इनामी बदमाश जीतू सैनी पुलिस की गोली लगने से मारा गया।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस से मुठभेड़ में परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय महिला नक्सली रुपी रेड्डी ढेर हो गई है। मुठभेड़ के पश्चात सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा एक महिला नक्सली कैडर का शव बरामद किया गया।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।






















