जबलपुर के सिविल लाइन स्थित हेड पोस्ट ऑफिस को कोयंबटूर से एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें दोपहर 12:10 बजे ब्लास्ट की चेतावनी दी गई थी। बम स्क्वॉड और पुलिस की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
जिला बार एसोसिएशन जबलपुर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 30 फीसदी महिला आरक्षण का प्रावधान लागू करने वाला मध्य प्रदेश का पहला बार एसोसिएशन बन गया है। यह जानकारी जिला बार अध्यक्ष मनीष मिश्रा और सचिव ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने दी।
मध्य प्रदेश में जबलपुर में बीती देर रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। विवाद के बाद इलाके में तीन थानों हनुमानताल, बेलबाग और कोतवाली का पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। विवाद में फायरिंग होने की भी सूचना है।
सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस निलंबन मामले में जस्टिस संदीप भट्ट ने सुनवाई से किया इनकार। अब एमपी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तय करेंगे नई बेंच।
मध्यप्रदेश में फर्जीवाड़ा कर भारतीय पासपोर्ट बनवा कर देश में रहने वाले पांच और अफगानियों को एटीएस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया है। सभी को अब जबलपुर लाया गया है। जहां न्यायालय में पेश कर 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया।
राजस्थान के जयपुर में आज यानी शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां- कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर सुबह करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पांच लोगों की मौत हो गई।
होली 2026 के लिए जबलपुर से अयोध्या, दिल्ली और दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा। जानें समय-सारणी, रूट और बुकिंग की पूरी जानकारी। साथ ही पढ़ें मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सीबीआई ने तत्कालीन जीएसटी अधीक्षक सोमेन गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जीएसटी अधीक्षक सोमेन गोस्वामी को सीबीआई ने दो साल पहले रिश्वत लेते पकड़ा था। दरअसल, गोस्वामी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के चलते यह कार्रवाई की गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी शुक्रवार को मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही शताब्दी समारोह की स्मारिका यात्री का विमोचन किया गया।
जबलपुर के माता गुजरी महिला महाविद्यालय में छात्रवृत्ति में बड़ी धांधली। छात्रा की स्कॉलरशिप राशि दूसरे के खाते में भेजी गई। NSUI ने उठाए सवाल, प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश।






















