विदिशा में नरकंकाल मिला, गले में बंधा था गमछा

विदिशा। विदिशा के रॉयल सिटी कॉलोनी फेस-2 में एक नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल के पीछे नाले के पास मिले नरकंकाल की पहचान अज्ञाराम कॉलोनी की झुग्गी बस्ती निवासी 35 वर्षीय लाल सिंह नामदेव के रूप में हुई। मृतक की भाभी भूरी बाई ने शव पर मौजूद नीली टी-शर्ट और काली पैंट के आधार पर उसकी पहचान की। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 8-10 दिनों से वहां से तेज बदबू आ रही थी। एक मजदूर ने कंकाल देखा और आसपास के लोगों को सूचित किया। सिविल लाइन थाना प्रभारी विमलेश राय के अनुसार, शव एक पेड़ के पास मिला। मृतक के गले में गमछा बंधा हुआ था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक 19 जून से लापता था और परिजनों ने 20 जून को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच से चलेगा।
कर्मचारी का होटल में लटका मिला शव
बीना। बीना रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में रविवार को पंखे से लटका एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पंचनामा बनाकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। जीआरपी मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मर्डर और सुसाइड दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक युवक की पहचान प्रेम उर्फ छोटू (41) निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वह करीब 25-30 वर्ष पहले घर से भागकर बीना आया था। यहां उसने विभिन्न होटलों में काम किया और कैंटीन के पास के भवन में रहने लगा था। जीआरपी अरक मूलचंद ने बताया कि मृतक सोनकर की कैंटीन में काम करता था। वह रेलवे कर्मचारियों के लिए आवंटित आउट हाउस में अवैध रूप से रह रहा था। जीआरपी मामले की जांच कर रही है और अवैध कब्जे के बारे में रेलवे प्रशासन को सूचित करेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे बंगाल में सुशासन और विकास के नवयुग का प्रारंभ बताया।
भोपाल के ऐशबाग में सार्वजनिक शौचालय को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच विवाद गहराया। निगम ने रेलवे को बाउंड्री वॉल हटाने का नोटिस देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है
मऊगंज जिले के बहुती गांव में अकेली रह रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे पुलिस चोरी और संपत्ति विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है।
मैहर सिविल अस्पताल में घायल महिला को रीवा रेफर करने के बावजूद चार घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। एक वाहन में डीजल खत्म था तो दूसरे में ऑक्सीजन नहीं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और 108 सेवा की लापरवाही उजागर हुई।
मुकुंदपुर रेंज के गोरा गांव में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ाई की शिकायत पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा। मौके पर लोगों को चेतावनी देकर वन अपराधों के खिलाफ विशेष निगरानी अभियान और सख्ती जारी रखने की बात कही गई।
सोनौरा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की धीमी प्रगति पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने नाराजगी जताई। 15 दिनों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर 25 करोड़ के टेंडर को निरस्त कर एजेंसी टर्मिनेट करने की चेतावनी दी गई।
265 करोड़ के सतना स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की रफ्तार बेहद धीमी है। 24 माह में पूरा होने वाले काम का 20 माह बाद भी आधा हिस्सा अधूरा है, जिससे पीएम गति शक्ति यूनिट और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली सवालों में घिर गई।
आरटीआई जवाब में स्पष्ट हुआ कि सार्थक ऐप के नियम नियमित कर्मचारियों तक सीमित हैं। बावजूद इसके एनएचएम संविदाकर्मियों पर ऐप अटेंडेंस का दबाव बना हुआ है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली, मानदेय विवाद और प्रशासनिक सख्ती पर बहस तेज हो गई।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 साल की लापता किशोरी का कंकाल मिलने का सनसनी फैल गई। दावा किया जा रहा है कि सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मिले कंकाल के अवशेष लापता नंदनी कुशवाह के हैं। जो डेढ़ महीने से लापता थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
मध्यप्रदेश के झांसी-खजुराहो फोरलेन पर स्थित देवगांव टोल प्लाजा पर एक डंपर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि डंपर एक घंटे तक धू-धू कर जलता रहा, जिससे टोल प्लाजा को भी नुकसान पहुंचा। घटना बमीठा थाना क्षेत्र की आज सुबह करीब 8 बजे की है।