श्रद्धा के नाम पर फैल रहा जलप्रदूषण, श्रमदानियों ने निकाला कचरा

By: Star News

May 26, 202510:07 PM

view1

view0

श्रद्धा के नाम पर फैल रहा जलप्रदूषण, श्रमदानियों ने निकाला कचरा

गंजबासौदा। साप्ताहिक श्रमदान अभियान 4.0 के तहत 36 वें चरण का नदी सफाई अभियान का श्रमदान रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान श्रमदान दल के सदस्यों ने बेतवा नदी से बडी मात्रा में कांच व प्लास्टिक की टूटी हुई फोटो फ्रेम्स, पूजा-सामग्री, पॉलीथीन, थर्मोकोल और अन्य अवशिष्ट पदार्थ एकत्र किए और उन्हें तट पर लाकर रखा।
इस दौरान करीब ट्रॉली भर कचरा निकाला गया। श्रमदान दल के सदस्यों का कहना है कि क्या किसी भी धर्म या आस्था ने यह कहा है कि अपवित्र खण्डित या पुरानी चीजें पवित्र जल में विसर्जित की जाएं फिर क्यों हर रविवार श्रमदान दल को दर्जनों किलो प्लास्टिक, कांच और अपशिष्ट एकत्र करना पड़ता है। हर चरण में एक ट्रॉली से अधिक कचरा अर्थात क्वांटलो से प्लास्टिक सामग्री, टूटी-फूटी फोटो फ्रेम्स, पूजन हवन सामग्री एवं अन्य अवशिष्ट दल के सदस्यों के साथ निकाली जा रही हैं और यह आँकड़े केवल एक घाट के हैं, पूरी नदी के नहीं। इस रविवार के अभियान में भी दल ने कूड़े के ढेर से  भगवान की टूटी तस्वीरें, प्लास्टिक में लिपटी राखियाँ, सिंदूर की डिब्बियाँ और प्रसाद के सड़ चुके पैकेट बाहर निकाले। लोगों को जागरूक करने और उनसे बार बार अपील करने के बाद भी प्रति सप्ताह वैसा ही कचरा नदी से बाहर निकाला जा रहा है। इसके बावजूद श्रमदान दल न केवल नदी की सफाई में जुटा है, बल्कि समाज को यह भी समझा रहा है कि नदियाँ पूजनीय तभी हैं, जब तक हम उन्हें प्रदूषित नहीं करते। नदी को कचरे का पात्र बना देना उसकी पूजा रनहीं, अपमान है। स्वच्छता कार्यक्रम में रुद्रांश सिंह, अंशु शर्मा, कोमल कुशवाह, राकेश रघुवंशी, नितिन अग्रवाल, दीपेश शर्मा, गजराज राय, दिनेश चौरसिया, योगेंद्र माझी, आकाश जैन एवं अरनब रघुवंशी जुटे हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सेवानिवृत्ति पर दी विदाई 

1

0

सेवानिवृत्ति पर दी विदाई 

सेवानिवृत्ति पर दी विदाई 

Loading...

Jun 01, 2025just now

सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन: कटनी, दतिया SP और चंबल IG-DIG हटाए गए

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। कटनी, दतिया के एसपी और चंबल रेंज के IG-DIG को 'खेदजनक व्यवहार' के कारण हटाया गया। जानें पूरी खबर और कौन-कौन से अधिकारी बदले गए।

Loading...

Jun 01, 2025just now

हत्या के प्रयास में तीन आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

आतंकियों और उनके आकाओं का काल बनी नारी शक्ति 

भारत संस्कृति और संस्कार का देश है। सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है। राम भक्ति रंगे हनुमान जी भी सिंदूर को ही धारण किए हुए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं। यही सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है।

Loading...

May 31, 20252:02 PM

भोपाल में सशक्त महिलाओं से पीएम ने किया संवाद

पीएम नरेन्द्र मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Loading...

May 31, 202512:40 PM