×

उत्तर प्रदेश के वाराणसी-प्रयागराज में ‘जल कर्फ्यू’

मानसूनी बारिश का सबसे ज्यादा कहर उत्तर प्रदेश में दिख रहा है। राज्य में जल कर्फ्यू के हालात निर्मित हो गए हैं। हालांकि सरकार भी राहत-बचाव कार्य में तेजी से जुटी है। कई जिलों में तो नाव चल रही हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के तेज बारिश के कारण 12 जिलों में बाढ़ के हालात हैं।

By: Arvind Mishra

Aug 03, 202510:21 AM

view19

view0

उत्तर प्रदेश के वाराणसी-प्रयागराज में ‘जल कर्फ्यू’

प्रयागराज और वाराणसी में गंगा और यमुना खतरे के निशान को पास बह रही है।

  • बाढ़-बारिश से लाख घरों में गंगा का भर गया पानी  

  • 12 जिलों में बाढ़, एमपी में 9 जिलों में बारिश अलर्ट

  • काशी में गंगा डेंजर लेवल पार, लखनऊ में तेज बारिश

  • राजस्थान में बारिश का अलर्ट, बीकानेर में दो घर जमींदोज

  • छत्तीसगढ़ में पांच दिनों में सिर्फ 30.1 मिमी औसत बारिश 

भोपाल/लखनऊ। स्टार समाचार वेब

मानसूनी बारिश का सबसे ज्यादा कहर उत्तर प्रदेश में दिख रहा है। राज्य में जल कर्फ्यू के हालात निर्मित हो गए हैं। हालांकि सरकार भी राहत-बचाव कार्य में तेजी से जुटी है। कई जिलों में तो नाव चल रही हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के तेज बारिश के कारण 12 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। इनमें प्रयागराज, काशी जिले शामिल हैं। वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का पानी एक लाख से अधिक घरों में घुस गया है। रविवार सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 उट ऊपर पहुंच गया। खतरे का निशान 71.4 मीटर है। राज्य के 71 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 7 जिलों में बहुत तेज बारिश हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में 9 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। साथ ही अगले 2 दिन तक ऐसा मौसम बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला में मलबा हटा रही खउइ पर पहाड़ी से बड़ा से पत्थर गिरा।

बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार के सभी 38 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। 18 जिलों में आॅरेंज तो 20 जिलों में यलो अलर्ट है। बीते 24 घंटे में पटना समेत 13 जिलों में बारिश हुई। पटना में 666.20 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। यहां सड़कों पर 2 फीट तक पानी भरा। वहीं राजस्थान के 9 जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है। यहां बीकानेर के नोखा में दो मकान ढह गए। आस-पास के 7 मकान भी खाली कराए गए हैं। हनुमानगढ़ में भी एक मकान गिरा।  

असम, मेघालय समेत 5 जिलों में रेड अलर्ट

देशभर में मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को असम, मेघालय समेत 5 जिलों में बारिश का रेड, बिहार-उत्तराखंड समेत 6 जिलों में आरेंज और राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 15 जिलो में यलो अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं है। इस वजह से पिछले 4 दिन से कुछ जिलों में ही हल्की बारिश का दौर है, लेकिन ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 9 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 2 दिन तक ऐसा मौसम बना रहेगा। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में भारी बारिश का अलर्ट है।

कल इस तरह रहेगा मौसम

  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। असम-मेघालय में भारी बारिश का रेड अलर्ट रहने की संभावना बनी हुई है।
  • मध्य प्रदेश में 4-6 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के लिए यलो अलर्ट रहेगा।
  • दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की तीव्रता में कमी देखी जा सकती है, लेकिन तमिलनाडु, केरल, और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

आंध्र प्रदेश: काकीनाडा पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश: काकीनाडा पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को एक पटाखा यूनिट में हुए भीषण विस्फोट में 18 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।

Loading...

Feb 28, 20264:48 PM

ईरान-इजरायल युद्ध: एअर इंडिया ने तेल अवीव फ्लाइट मुंबई डायवर्ट की, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

ईरान-इजरायल युद्ध: एअर इंडिया ने तेल अवीव फ्लाइट मुंबई डायवर्ट की, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बीच एअर इंडिया ने अपनी दिल्ली-तेल अवीव उड़ान को मुंबई डायवर्ट कर दिया है। जानिए मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए सरकार की नई गाइडलाइंस।

Loading...

Feb 28, 20264:09 PM

धमकी: कानपुर स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा

धमकी: कानपुर स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा

कानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा... सब कुछ खत्म हो जाएगा। यह सूचना बीती देर शाम कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर आई। पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की जांच की। यात्रियों और आसपास के लोगों को किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तुओं को न छूने की सलाह दी गई।

Loading...

Feb 28, 202610:42 AM

झारखंड: निकाय चुनाव में भाजपा निकली बाजीगर...देवघर से रवि जीते 

झारखंड: निकाय चुनाव में भाजपा निकली बाजीगर...देवघर से रवि जीते 

झारखंड में नगर निकाय चुनावों के नतीजे अब धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। राज्य में कुल 48 नगर निकायों के लिए 23 फरवरी तो मतदान हुआ था। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव में कुल 62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था।

Loading...

Feb 28, 20269:48 AM