गंगोत्री में पहाड़ से वाहनों पर मलबा गिरने से मध्य प्रदेश के 4 तीर्थयात्रियों की मौत, सात लोग घायल
उत्तराखंड में गंगोत्री के गंगनानी के पास तीर्थयात्रियों से भरे वाहन पर पहाड़ से मलबा गिर गया। इससे वहां मलबे में दब गए। इस हादसे में मध्य प्रदेश के चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि सात लोग घायल हो गए। अभी मृतकों और घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से कुछ यात्रियों को देर रात ही निकाल लिया गया था।

इंदौर। उत्तराखंड में गंगोत्री के गंगनानी के पास तीर्थयात्रियों से भरे वाहन पर पहाड़ से मलबा गिर गया। इससे वहां मलबे में दब गए। इस हादसे में मध्य प्रदेश के चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि सात लोग घायल हो गए। अभी मृतकों और घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से कुछ यात्रियों को देर रात ही निकाल लिया गया था। इस हादसे में मारे गए सभी यात्री मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं, जो उत्तराखंड की यात्रा पर निकले थे।
जानकारी के मुताबिक पहाड़ से गिरे मलबे में टैंपो ट्रेवलर वाहन और दो छोटे वाहन दब गए थे। आपदा प्रबंधन के कर्मचारियों ने मलबे में से तीन शवों को निकाल लिया है, वहीं एक शव वाहन में फंसा हुआ है। घटना को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।
घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया
पहाड़ का मलबा वाहनों पर गिरने से सात लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक मलबे की चपेट में आए तीनों वाहनों में 31 लोग सवार थे। लगातार बारिश और पहाड़ से गिर रहे पत्थरों की वजह से एक यात्री का शव वाहन से बाहर निकालने में मुश्किल आ रही है।
Read More: नेपाल में छह लोगों को लेकर जा रहा एक हेलिकॉप्टर लापता, इनमें पांच विदेशी नागरिक शामिल
देरी से पहुंची रेस्क्यू टीम
पहाड़ पर मलबा गिरने से करीब 11 घंटे बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काम शुरू किया। हादसे में तीन पुरुषों और एक महिला की मौत की बात सामने आई है। सभी तीर्थ यात्री गंगोत्री से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।