तुनिषा शर्मा मौत मामले में एक्टर शीजान मोहम्मद खान गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप
अलीबाबा सीरियल की अभिनेत्री तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुरुआती जांच और तुनिषा शर्मा के परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने उनके साथ काम करने वाले अभिनेता शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। शीजान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। बता दें, शनिवार को खबर आई कि टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने कथित तौर पर अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी।

मुंबई। अलीबाबा सीरियल की अभिनेत्री तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुरुआती जांच और तुनिषा शर्मा के परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने उनके साथ काम करने वाले अभिनेता शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। शीजान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। बता दें, शनिवार को खबर आई कि टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने कथित तौर पर अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी।
शीजान अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए कर रहा था प्रेरित
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पहले मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो शीजान पर शक हुआ। पुलिस ने देर रात शीजान मोहम्मद खान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि तुनिषा शर्मा और शीजान पहले रिलेशनशिप में थे। बाद में अलग हो गए थे। तब से शीजान अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहा था।
Read More: बढ़ते संक्रमण के बीच भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी
कोर्ट में किया जाएगा पेश
शेजान मोहम्मद खान को आज वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कस्टडी चाहती है, ताकि आगे पूछताछ कर सके। तुनिषा शर्मा फिलहाल अपने टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की शूटिंग कर रही थीं।
उन्होंने नायगांव स्थित अपने मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मेकअप रूम का दरवाजा बंद था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तनिषा शर्मा ने 20 साल की उम्र में ख्याति हासिल कर ली थी। आत्महत्या की खबर फैलते ही तनिषा के फैन्स गमगीन हो गए।
Read More: भीषण ठंड और धुंध की चपेट में उत्तर भारत, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था करियर
तुनिषा ने बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू किया था। वे कैटरीना कैफ और विद्या बालन जैसे सितारों के साथ काम कर चुकी थीं।। तुनिषा ने बॉलीवुड में अपना सफर फितूर के साथ शुरू किया था, जहां उन्होंने छोटी कैटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी। ‘बार बार देखो’ में भी उन्होंने ऐसा ही किया था।
उन्होंने ‘कहानी 2’ में विद्या बालन के साथ स्क्रीन साझा की थी। वह टीवी पर भी एक लोकप्रिय चेहरा थीं और इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभल्लाह, गायब और शेर-ए-पंजाब: महाराजा रंजीत सिंह जैसे शो का हिस्सा थीं।