दो महीने बाद फिर तेल कंपनियों ने लोगों को झटका, महंगी हुई LPG, जानें गैस सिलेंडर की कीमत

एक बार फिर से तेल कंपनियों ने लोगों को झटका दिया है। तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार को अचानक कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी है। अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए पहले के मुकाबले 7 रुपए प्रति सिलेंडर अधिक कीमत देनी पड़ेगी। 

दो महीने बाद फिर तेल कंपनियों ने लोगों को झटका, महंगी हुई LPG, जानें गैस सिलेंडर की कीमत

नई दिल्ली। एक बार फिर से तेल कंपनियों ने लोगों को झटका दिया है। तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार को अचानक कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी है। अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए पहले के मुकाबले 7 रुपए प्रति सिलेंडर अधिक कीमत देनी पड़ेगी। 


राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत 1,773 रुपए से बढ़कर 1,780 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई। 

Read More: सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में खालिस्तानी समर्थकों ने लगाई आग

ताजा बढ़ोत्तरी के बाद महानगरों में दाम

तेल और विपणन कंपनियों द्वारा हाल ही में घोषित दर वृद्धि के कार्यान्वयन के बाद, दिल्ली में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1780 रुपए प्रति सिलेंडर होंगी। कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1902 रुपए, मुंबई में 1740 रुपए और चेन्नई में 1952 रुपए हो जाएगी।

पिछले महीने घटे थे गैस के दाम 

पेट्रोलियम कंपनियों ने जून की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटा दिए थे। कंपनियों ने दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 83 रुपए की कमी की थी। दिल्ली में 1 मई को 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपए थी, जो 1 जून को घटकर 1773 हो गई है।  

Read More:  शिव आस्था और भक्ति का पवित्र श्रावण मास कल से होगा शुरू, इस बार 8 सोमवार के साथ 2 माह चलेगा सावन 

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर

एक ओर जहां बीते कुछ महीनों से कमर्शियल एपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती और बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार पहली मार्च 2023 को 50 रुपए की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। जहां राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) 1103 रुपए में मिल रहा है तो कोलकाता में आप इसे 1129 रुपए में खरीद सकते हैं।