×

तीरंदाजी वर्ल्ड कप:  भारतीय महिला टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह 

शीर्ष चार में रहने से उन्हें व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में दूसरे दौर में बाय मिला । भारत की चिकिता तनीपार्थी 11वें और ज्योति सुरेखा वेन्नम 19वें स्थान पर रहीं । पुरूष वर्ग में भारत को टीम स्पर्धा में पांचवां स्थान मिला ।

By: Prafull tiwari

Jun 04, 20259:16 PM

view28

view0

तीरंदाजी वर्ल्ड कप:  भारतीय महिला टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह 

अंताल्या (तुर्किये)। मधुरा धमनगांवकर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कंपाउंड महिला क्वालीफिकेशन दौर में चौथा स्थान हासिल किया जिससे भारतीय टीम को तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में तीसरी वरीयता और क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश मिला । तीन साल बाद पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय र्सिकट पर शानदार वापसी करने वाली मधुरा ने एक व्यक्तिगत स्वर्ण, महिला टीम रजत और मिश्रित टीम कांस्य समेत तीन पदक जीते ।

वह अंताल्या में दक्षिण कोरिया की हान सियुंगियोन से तीन अंक ही पीछे रही । शीर्ष चार में रहने से उन्हें व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में दूसरे दौर में बाय मिला । भारत की चिकिता तनीपार्थी 11वें और ज्योति सुरेखा वेन्नम 19वें स्थान पर रहीं । पुरूष वर्ग में भारत को टीम स्पर्धा में पांचवां स्थान मिला । ऋषभ यादव 13वें , अभिषेक वर्मा 29वें और ओजस देवताले 34वें स्थान पर रहे ।

रिकर्व वर्ग में पुरूषों के क्वालीफिकेशन वर्ग में धीरज बोम्मदेवरा 13वें, अतनु दास 15वें और पार्थ सालुंके 26वें स्थान पर रहे । भारत को टीम वर्ग में पांचवीं रैंकिंग मिली । महिला रिकर्व वर्ग में दीपिका कुमारी 35वें, अंकिता भकत 33वें और सिमरनजीत कौर 54वें स्थान पर रही । भारतीय टीम 12वें स्थान पर रही ।

COMMENTS (0)

RELATED POST

 निकल गई हेकड़ी: 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक का महामुकाबला

 निकल गई हेकड़ी: 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक का महामुकाबला

पाकिस्तान को अपने फैसले से यू-टर्न लेना पड़ा है। एक फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। कुछ दिनों तक चले इस ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने कहा कि वो खेलेगा लेकिन उनकी तीन शर्ते हैं।

Loading...

Feb 10, 202610:16 AM

T 20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया, सैम करन बने जीत के हीरो

T 20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया, सैम करन बने जीत के हीरो

टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप सी मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से मात दी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने अर्धशतक जमाए, जबकि सैम करन ने आखिरी ओवर में मैच जिताया।

Loading...

Feb 08, 20267:24 PM

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, बनाया चेज का नया रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, बनाया चेज का नया रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। टिम साइफर्ट के अर्धशतक और फर्ग्यूसन की गेंदबाजी की मदद से कीवियों ने अपना सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया।

Loading...

Feb 08, 20263:43 PM

T20 World Cup: हार के जबड़े से जीत छीन लाया पाकिस्तान; फहीम अशरफ के 'तूफान' में उड़ा नीदरलैंड

T20 World Cup: हार के जबड़े से जीत छीन लाया पाकिस्तान; फहीम अशरफ के 'तूफान' में उड़ा नीदरलैंड

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की रोमांचक जीत। नीदरलैंड के खिलाफ फहीम अशरफ ने 11 गेंदों में बनाए 29 रन। हार की कगार से उठकर जीता पाकिस्तान। पढ़ें पूरी मैच रिपोर्ट

Loading...

Feb 07, 20264:45 PM

U19 WC Final: भारत बना विश्व चैंपियन! वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, रिकॉर्ड छठी बार जीता खिताब

U19 WC Final: भारत बना विश्व चैंपियन! वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, रिकॉर्ड छठी बार जीता खिताब

अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। वैभव सूर्यवंशी के 175 रनों की बदौलत भारत ने छठी बार ट्रॉफी उठाई। पढ़ें पूरी मैच रिपोर्ट।

Loading...

Feb 06, 20268:46 PM