×

छत्तीसगढ़...ट्रेलर से टकराई कार, पांच लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा रात एनएच-43 पतराटोली के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई, जिससे मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

By: Arvind Mishra

Dec 07, 202511:04 AM

view19

view0

छत्तीसगढ़...ट्रेलर से टकराई कार, पांच लोगों की मौत

हादसा इतना भीषण था कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया।

  • छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण सड़क हादसा
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे युवक
  • पुलिस बोली-सभी एक ही गांव के रहने वाले

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा रात एनएच-43 पतराटोली के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई, जिससे मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। सभी मृतक एक ही गांव के हैं। मृतक चराईडांड़ इलाके के एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

कार की गति थी तेज

कार कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रही थी। सभी युवक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गए थे और देर रात घर वापस लौट रहे थे। कार्यक्रम के बाद घर पहुंचने की जल्दी में कार की रफ्तार काफी तेज थी। पतराटोली के पास अचानक सामने खड़े ट्रेलर को देखकर ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधी भिड़ंत हो गई।

अंदर फंसी हुई थी लाशें

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सभी की लाशें कार के अंदर फंसी हुई थी। पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए दुलदुला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दुलदुला थाना प्रभारी केके साहू ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उनकी पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने कसी कमर, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा समेत 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने कसी कमर, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा समेत 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा की। नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जैसे प्रमुख चेहरों को मिली जगह। जानें कौन हैं बीजेपी के नए राज्यसभा उम्मीदवार।

Loading...

Mar 03, 20265:50 PM

हाथरस हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और वैन की भीषण भिड़ंत, 6 की मौत, 6 घायल

हाथरस हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और वैन की भीषण भिड़ंत, 6 की मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा। दिल्ली से धौलपुर जा रहे 6 लोगों की मौत। डबल डेकर बस ने वैन को मारी टक्कर। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 03, 202612:11 PM

पश्चिम एशिया में संकट पर मोदी बोले-भारत शांति, स्थिरता-कूटनीति का पक्षधर

पश्चिम एशिया में संकट पर मोदी बोले-भारत शांति, स्थिरता-कूटनीति का पक्षधर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी जंग पर कहा कि वहां हालात चिंताजनक हैं। भारत अपने हर नागरिकों को सुरक्षित निकालेगा। हम बातचीत से समस्या का समाधान निकालने के पक्ष में हैं। मोदी ने आज यानी सोमवार को दिल्ली में हैदराबाद हाउस में मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद यह बात कही।

Loading...

Mar 02, 20261:50 PM

पंजाब में दहशत: अब जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की आतंकी धमकी

पंजाब में दहशत: अब जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की आतंकी धमकी

देशभर में 2025 से शुरू हुआ धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी सीएम, कॉलेज, मंत्रालय, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों में ई-मेल के जरिए धमकी भेजकर दहशत फैलाई जा रही है। इसी बीच एक बार फिर पंजाब के जालंधर जिले के रामा मंडी स्थित स्कूल एपीजे को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

Loading...

Mar 02, 20269:58 AM

उत्तरप्रदेश: जमीन विवाद में बेटे ने मां-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काटा

उत्तरप्रदेश: जमीन विवाद में बेटे ने मां-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काटा

उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में होली से पहले खूनी होली खेली गई। पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने अपने मां-बाप, दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सो रहे अन्य परिवारजन शोर शराबा सुनकर घर के आंगन में पहुंचे तो देखा कि चार लाशें खून से लथपथ पड़ी है।

Loading...

Mar 02, 20269:31 AM