×

महिला क्रिकेट की सफलता के लिए प्रयासरत लोगों को बधाई: जय शाह 

By: Prafull tiwari

Nov 05, 20255:15 PM

view2

view0

महिला क्रिकेट की सफलता के लिए प्रयासरत लोगों को बधाई: जय शाह 

नई दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने भारत में महिला विश्व कप 2025 के सफल आयोजन के लिए उन सभी लोगों को बधाई दी है जो लंबे समय से महिला क्रिकेट के विकास के लिए काम कर रहे हैं और उसे सफल होते देखना चाहते हैं। 

जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विश्व कप का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं लंबे समय से महिला क्रिकेट के प्रति जुनूनी रहा हूं, और हाल ही में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप की सफलता उन सभी लोगों का प्रमाण है जो वर्षों से इसके विकास और प्रगति को हमारी आंखों के सामने साकार होते देखने के लिए खुले तौर पर और पर्दे के पीछे काम कर रहे हैं।"

जय शाह ने बीसीसीआई का सचिव रहते हुए देश में महिला क्रिकेट की बेहतरी के लिए कई बड़े कदम उठाए। सबसे अहम पुरुष और महिला क्रिकेटरों की मैच फीस की राशि को एक समान करना रहा। विमेंस प्रीमियर लीग को शुरू करने में भी जय शाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। घरेलू स्तर पर महिला क्रिकेट को मजबूत किया गया। इन कदमों ने महिला क्रिकेटरों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाते हुए क्रिकेट पर फोकस करने का आत्मविश्वास बढ़ाया। इसके परिणाम के रूप में हमने महिला विश्व कप में भारतीय टीम को चैंपियन बनते देखा है। बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट टीम को चैंपियन बनने के बाद 51 करोड़ की इनामी राशि देने की घोषणा की है।

आईसीसी महिला विश्व कप की पुरस्कार राशि भी पिछले विश्व कप की तुलना में तीन गुणा बढ़ी है। इसमें भी शाह का बड़ा योगदान है। भारत ने 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 40 करोड़ रुपये) की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि जीती। टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि रिकॉर्ड 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 116 करोड़ रुपये) थी। 2022 विश्व कप की पुरस्कार राशि 3.5 मिलियन डॉलर थी। आर्थिक संपन्नता निश्चित रूप से महिला क्रिकेट में क्रांति लाई है और उसके स्तर और लोकप्रियता में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। आईसीसी अध्यक्ष बनने के बाद शाह वैश्विक स्तर पर महिला क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ऑस्ट्रेलिया... जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन  

ऑस्ट्रेलिया... जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन  

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर डेमियन मार्टिन को लेकर क्रिकेट जगत से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। 54 साल के मार्टिन को गंभीर बीमारी मेनिन्जाइटिस के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें इंड्यूस्ड कोमा में रखा है।

Loading...

Dec 31, 202511:47 AM

BBL में एश्टन टर्नर का धमाका: 41 गेंदों में 99 रन पर नाबाद, 1 रन से चूके ऐतिहासिक शतक

BBL में एश्टन टर्नर का धमाका: 41 गेंदों में 99 रन पर नाबाद, 1 रन से चूके ऐतिहासिक शतक

बिग बैश लीग में पर्थ स्कोचर्स के कप्तान एश्टन टर्नर ने सिडनी थंडर्स के खिलाफ 41 गेंदों में नाबाद 99 रनों की तूफानी पारी खेली। जानें कैसे वे अपने पहले टी20 शतक से महज एक रन दूर रह गए

Loading...

Dec 30, 20255:03 PM

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026: शुभमन गिल की वापसी, क्या बाहर होंगे यशस्वी जायसवाल? संभावित स्क्वाड

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026: शुभमन गिल की वापसी, क्या बाहर होंगे यशस्वी जायसवाल? संभावित स्क्वाड

टीम इंडिया साल 2026 का आगाज न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज से करेगी। जानें शुभमन गिल की वापसी, रोहित-विराट की फॉर्म और संभावित 15 सदस्यीय वनडे टीम के बारे में विस्तार से।

Loading...

Dec 29, 20255:53 PM

गौतम की कुर्सी पर गंभीर संकट... लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए हेड कोच

गौतम की कुर्सी पर गंभीर संकट... लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए हेड कोच

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और टीम इंडिया के लिए साल 2025कभी खुशी-कभी गम जैसा रहा है। एक तरफ जहां भारत ने गंभीर के मार्गदर्शन में एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े खिताब जीते।

Loading...

Dec 28, 202511:48 AM