×

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत...अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें एक छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। यह एक नियमित भर्ती बताई जा रही है।

By: Arvind Mishra

Jan 06, 202612:18 PM

view6

view0

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत...अस्पताल में भर्ती

मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • सोनिया को छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया

  • कांग्रेस की ओर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें एक छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। यह एक नियमित भर्ती बताई जा रही है, लेकिन अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है और वे शहर में प्रदूषण को देखते हुए नियमित जांच के लिए आती रहती हैं। सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। उन्हें विशेष रूप से छाती से संबंधित समस्याओं के लिए चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। सोनिया गांधी दिसंबर 2025 में 79 साल की हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जून में भी भर्ती हुई थीं सोनिया

इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को पिछले साल जून में पेट से जुड़ी दिक्कतों की वजह से सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राज्यसभा सांसद सोनिया को अस्पताल के गैस्ट्रो डिपार्टमेंट में आॅब्जर्वेशन में रखा गया है।

हिमाचल में बिगड़ गई थी तबीयत

सोनिया इससे कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश में थीं और तब कुछ दिक्कत होने पर उन्हें 7 जून को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अभी सांसद हैं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार दो आम चुनाव जीते और 2000 के दशक में 16 राज्यों में शासन किया। इसके बाद सोनिया गांधी ने 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह फिलहाल राज्यसभा की सदस्य हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जज साहब! कुत्ते हटे तो चूहे बढ़ जाएंगे... सुप्रीम टिप्पणी-बिल्लियां पाल लो

जज साहब! कुत्ते हटे तो चूहे बढ़ जाएंगे... सुप्रीम टिप्पणी-बिल्लियां पाल लो

हमें बताएं कि आप हॉस्पिटल के गलियारों में कितने कुत्ते घूमते हुए देखना चाहते हैं। वकील सीयू सिंह ने कहा- भारी संख्या में आवारा कुत्तों को एक ही शेल्टर में रखने से कई बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में कुत्तों के लिए 91,800 नए शेल्टर बनाए जाने चाहिए।

Loading...

Jan 08, 20261:26 PM

कोलकाता... आई-पैक कार्यालय पर ईडी का छापा...  मौके पर पहुंचीं सीएम 

कोलकाता... आई-पैक कार्यालय पर ईडी का छापा...  मौके पर पहुंचीं सीएम 

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक और चुनावी प्रबंधन का काम कर रही आई-पैक के कोलकाता के साल्टलेक सेक्टर-5 स्थित कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। इसके साथ ही कंपनी के मालिक प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट कार्यालय पर भी ईडी की टीम आज ही सुबह से छापेमारी कर रही है।

Loading...

Jan 08, 202612:53 PM

तेलंगाना... सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत... कार हो गई चकनाचूर

तेलंगाना... सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत... कार हो गई चकनाचूर

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के चेवेल्ला इलाके में बीती देर रात एक तेज रफ्तार फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई। हादसे में एक छात्रा घायल है, जिसकी हालत गंभीर है। मृतकों के शव चेवेल्ला सरकारी अस्पताल में पीएम के लिए भेज दिए गए हैं।

Loading...

Jan 08, 202612:29 PM

ईडी ने कसा शिकंजा... जेपी ग्रुप की 400 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने कसा शिकंजा... जेपी ग्रुप की 400 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने जेपी ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के दिल्ली जोनल आफिस से जारी बयान में बताया कि जेपी ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत लगभग 400 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर अटैच किया गया है।

Loading...

Jan 08, 202612:04 PM

प्रयागराज... सनातन धर्म को समझने आई इटली लुक्रेजिया ने कहा-जय श्रीराम

प्रयागराज... सनातन धर्म को समझने आई इटली लुक्रेजिया ने कहा-जय श्रीराम

संगम की पावन रेती...चारों ओर साधु-संतों के शिविर, धूप-अगरबत्ती की खुशबू और श्रद्धा से भरी आवाजें...माघ मेले की इसी आध्यात्मिक हवा में एक अलग तस्वीर देखने को मिली। इटली से आई एक युवती अपने पिता के साथ भारतीय संतों के सानिध्य में बैठी दिखाई दी।

Loading...

Jan 08, 202611:45 AM