सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए रोज खाएं खजूर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर में भी मिलेगा फायदा
सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी, खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए लोग कई तरह के जतन करने लगते हैं। वैसे सर्दियों के दिनों में ऐसे पोषक तत्वों का सेवन कारण चाहिए जिनकी तासीर गर्म होती है। सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए खजूर का सेवन भी किया जाता है, जिसमें प्रोटीन के साथ-साथ डाइटरी फाइबर और विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए1 और सी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से शरीर को कई लाभ होते हैं।

Khajoor Benefits : सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी, खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए लोग कई तरह के जतन करने लगते हैं। वैसे सर्दियों के दिनों में ऐसे पोषक तत्वों का सेवन कारण चाहिए जिनकी तासीर गर्म होती है। सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए खजूर का सेवन भी किया जाता है, जिसमें प्रोटीन के साथ-साथ डाइटरी फाइबर और विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए1 और सी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से शरीर को कई लाभ होते हैं। इसका उपयोग कई लोग चीनी के रूप में भी करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि खजूर का सेवन करने से सेहत के लिए कौन से फायदे मिलते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...।
रोज कितना खजूर खाना चाहिए
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक रोज यदि हम सिर्फ 2 खजूर भी खाते हैं तो सेहत के लिए ये काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा दोपहर के नाश्ते के रूप में खजूर खाना लाभकारी होता है। वहीं यदि आप बहुत ज्यादा दुबले हैं तो खजूर को रात में घी के साथ भी सेवन कर सकते हैं।
खजूर भिगोने के क्या फायदे हैं?
खजूर को भिगोकर खाने से इसमें मौजूद टैनिन या फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे पोषक तत्वों को अवशोषित करना आसान हो जाता है। खजूर को भिगोकर खाने से उन्हें पचाना भी आसान हो जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि "अगर आप खजूर का स्वाद लेना चाहते हैं और पूरा पोषण भी लेना चाहते हैं, तो खाने से 8-10 घंटे पहले उन्हें रात भर भिगो दें।"
भीगे खजूर खाने के ये हैं फायदे
भीगे खजूर खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है और हार्ट के लिए भी ये फायदेमंद होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। भीगे खजूर खाने के बीपी भी कंट्रोल रहता है और हड्डियों को स्वस्थ रखने में ये मदद करता है।
Read More: नींबू का खट्टा-मीठा अचार, नाम सुनते ही आ जाये मुंह में पानी | Nimbu Ka Khatta Mitha Achar
यौन शक्ति में भी होती है बढ़ोतरी
यदि आप नियमित तौर पर भीगे खजूर खाते हैं तो यौन शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है। एनीमिया के मरीजों के लिए भी ये काफी लाभकारी होता है। भीगे खजूर शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं। शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन होने पर इसे खाने से जल्द फायदा होता है। खजूर से बच्चों की इम्युनिटी सबसे ज्यादा बूस्ट होती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाएं
खजूर का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे आप सर्दियों में होने वाली सर्दी-जुकाम की समस्या से बचें रहते हैं। यह अस्थमा रोग में भी बहुत फायदेमंद है। अगर आपको जुकाम की समस्या लगातार बनी रहती है तो एक गिलास दूध में 5-6 खजूर डालें, इसमें पांच दाने काली मिर्च, एक इलायची और एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह उबाल लें। अब इसे रात में सोने से पहले पिएं, सर्दी-जुकाम में आराम होगा। श्वास रोग में सोंठ के चूर्ण में खजूर मिलाकर पानी के साथ लेने से फायदा मिलता है।
Read More: Winter Healthy Diet: सर्दियों में ये चीजें जरूर खाएं, हमेशा रहेंगे चुस्त और तंदुरुस्त
बैड कोलेस्ट्रॉल करें ख़त्म
बैड कोलेस्ट्रोल हार्ट डिसीज यानी दिल से जुड़ी बीमारियों को ट्रिगर करता है। खजूर में पाए जाने वाला फाइबर इस बैड कोलेस्ट्रोल को खत्म करने का काम करता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रोल की समस्या ज्यादा होती है, उन्हें इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
सर्दी-जुकाम में राहत
सर्दियों में अक्सर देखा जाता है कि जुकाम आपको अपनी गिरफ्त में ले लेता है। इसलिए खजूर का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अगर आपको जुकाम की समस्या लगातार बनी रहती है तो एक गिलास और दूध में 5-6 खजूर डालें, इसमें पांच दाने काली मिर्च, एक इलायची और एक चम्मच घी डालकर उबाल लें। इसे रात में सोने से पहले पीने से सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है।
Read More: स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है मखाने, इस तरह खाएंगे तो हमेशा बने रहेंगे जवां
Read More: स्वाद के साथ सेहत भी बनाती है येलो टी, डायबिटीज होगा कंट्रोल
कब्ज की समस्या होगी दूर
खजूर में प्रोटीन, फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। रात को सोने से पहले कुछ खजूर पानी में भिगो दें और सुबह उसे खा लें। खजूर के सेवन से आंतों को बल और शरीर को स्फूर्ति मिलती है। इसके अलावा खजूर में मौजूद विशिष्ट तत्व ऐस्वे जीवाणुओं को जन्म देते हैं जो आंतों को विशेष शक्तिशाली तथा अधिक सक्रिय बनाते हैं।
कैल्शियम की भरपाई
खजूर में कैल्शियम से भरपूर होता है। नियमित रूप से खजूर खाने से कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है। खजूर हीमोग्लोबीन को बढ़ाता है। गर्भवती महिला के लिए आयरन, कैल्श्यिम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और सेलीनियम से भरा खजूर खाना बहुत फायदेमंद रहता है।
Read More: करी पत्ते से बालों को बनाएं काला, घना, लंबा और चमकदार, जानें इसका इस्तेमाल
खून की कमी करें पूरी
खून की कमी होने पर रात को खजूर भिगोकर सुबह दूध या घी के साथ खाने से फायदा होता है। इसके अलावा 3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गाय के दूध के साथ उबालें और उबले दूध को सुबह-शाम लेने पर लो ब्लड प्रेशर की समस्या में राहत मिलती है।
एनीमिया में फायदेमंद
खजूर एनीमिया की बीमारी को दूर करने में भी कारगर माना जाता है। एनीमिया में शरीर में खून की कमी हो जाती है। खजूर शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है, जो शरीर में खून बनाने का काम करता है। इसमें फाइबर और विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।
Read More: Health Tips : सर्दियों में अमृत समान होता है गर्म पानी, इसे पीने से होते हैं कई फायदे
भूख बढ़ाने में असरकारक
अगर आपको भूख न लगने की समस्या हो तो आप भूख बढ़ाने के लिए छुहारे का गूदा निकालकर दूध में पकाएं। इसके बाद ठंडा करके पीस लें। इसे दूध को पीने से भूख बढ़ती है और खाना भी पचता है।
हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
हाई बीपी के मरीजों के लिए भी खजूर का सेवन करना काफी बढ़िया रहता है। खजूर सोडियम फ्री होने के साथ-साथ इनमें अच्छी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को तुरंत कम करने में मदद करता है। गर्मियों की तुलना में सर्दियों हाई बीपी ज्यादा रहता है, क्योंकि ठंड में धमनिया कुछ हद तक सिकुड़ जाती हैं। ऐसे में खजूर का सेवन काफी अच्छा हो सकता है।