×

भारतीय बाजार में गिरावट: सोना 13000 और चांदी 26000 रुपए टूटी

आज यानी रविवार को बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नुकसान के साथ खुले। सेंसेक्स में 287 अंकों की गिरावटआई है। निफ्टी भी 127 अंकों के नुकसान के साथ 25292 पर खुला।

By: Arvind Mishra

Feb 01, 202610:10 AM

view22

view0

भारतीय बाजार में गिरावट: सोना 13000 और चांदी 26000 रुपए टूटी

बजट से पहले ही आम आदमी को बड़ा तोहफा मिला है।

  • बजट से पहले सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

  • हिंंदुस्तान कॉपर के शेयरों में भारी गिरावट आई  

मुंबई। स्टार समाचार वेब

आज यानी रविवार को बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नुकसान के साथ खुले। सेंसेक्स में 287 अंकों की गिरावटआई है। निफ्टी भी 127 अंकों के नुकसान के साथ 25292 पर खुला। बजट से पहले सोने और चांदी दोनों की कीमत में तेज गिरावट आई है। सोने की कीमत में 9 हजार और चांदी की कीमत में 13 हजार की गिरावट आई है। दरअसल, बजट से पहले ही आम आदमी को बड़ा तोहफा मिला है। वायदा बाजार खुलते ही सोने और चांदी में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। सोने में लगभग 9 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। सुबह 9.19 बजे एमसीएक्स पर सोने में 9140 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। इधर, कामोडिटी मार्केट में सोना और चांदी के भाव 26 हजार रुपए तक गिर गए हैं। सोना 9 फीसदी यानी 13000 रुपए टूटकर एमसीएक्सप पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी के दाम में 26000 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। इस बीच, मेटल सेक्टर में भी बड़ी गिरावट देखी गई है, जिस कारण सिल्वर ईटीएफ, गोल्ड ईटीएफ में 11 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं इससे जुड़े मेटल स्टॉक भी टूटे हैं। 

सोने में लगा लोअर सर्किट

सुबह चांदी की तरह सोने में भी लोअर सर्किट लगा है। इस समय एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का दाम 138638 रुपए दर्ज किया गया था। सुबह एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1,36,185 रुपए चल रही है। इसमें 13468 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट है।

आपके शहर में कितनी हुई कीमत

शहर सोने का भाव
पटना ₹138,430
जयपुर ₹1,38,480
कानपुर ₹1,38,540
लखनऊ ₹1,38,540
भोपाल ₹1,38,650
इंदौर ₹1,38,650
चंडीगढ़ ₹1,38,500
रायपुर ₹1,38,450

इन शेयरों में आई तगड़ी गिरावट

वेदांता के शेयरों में 10 फीसदी की गिरावट आई है। Hidustan Zinc के शेयर में 10%, हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, हिन्दुस्तान एल्युमिनियम में करीब 5 फीसदी और हिंडाल्को के शेयर में 7 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: पेट्रोलियम और बिजली संकट को लेकर बनी रणनीति

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: पेट्रोलियम और बिजली संकट को लेकर बनी रणनीति

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। जानें पेट्रोलियम, बिजली और खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार का क्या है प्लान

Loading...

Mar 22, 20266:19 PM

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में महिला की मौत: 13 घंटे तक शव के साथ सफर, जानें क्या हैं विमानन नियम

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में महिला की मौत: 13 घंटे तक शव के साथ सफर, जानें क्या हैं विमानन नियम

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में एक महिला की मौत के बाद 13 घंटे तक शव को विमान में ही रखा गया। जानें उड़ान के दौरान मौत होने पर एयरलाइंस किन अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करती हैं।

Loading...

Mar 22, 20266:06 PM

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले भारतीय नेता, चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले भारतीय नेता, चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8,931 दिनों तक सरकार के मुखिया रहकर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता बन गए हैं। जानें उनके गुजरात से दिल्ली तक के सफर और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के मायने

Loading...

Mar 22, 20263:44 PM

राज्यसभा: केंद्रीय गृह मंत्री कल सीएपीएफ से जुड़ा विधेयक करेंगे पेश

राज्यसभा: केंद्रीय गृह मंत्री कल सीएपीएफ से जुड़ा विधेयक करेंगे पेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल विधेयक-2026 पेश करेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य सीएपीएफ अधिकारियों की भर्ती, प्रतिनियुक्ति और पदोन्नति को विनियमित करना है। इसमें आईजी स्तर पर 50 फीसदी पद आईपीएस से भरने का प्रस्ताव है।

Loading...

Mar 22, 202611:02 AM

विश्व जल दिवस आज: पीएम मोदी ने बताई हर बूंद पानी की अहमियत

विश्व जल दिवस आज: पीएम मोदी ने बताई हर बूंद पानी की अहमियत

आज दुनियाभर में जल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पानी केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि पृथ्वी के भविष्य को आकार भी देता है।

Loading...

Mar 22, 202610:39 AM