
नई दिल्ली । गीतिका जाखड़ को भारतीय महिला कुश्ती की अग्रणी खिलाड़ियों में गिना जाता है। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली गीतिका एशियाई गेम्स और कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में देश को कई पदक दिला चुकी हैं। 18 अगस्त 1985 को हिसार में जन्मीं गीतिका को कुश्ती विरासत में मिली। गीतिका ने दादा चौधरी अमरचंद जाखड़ से रेसलिंग के गुर सीखे, जो अपने जमाने के मशहूर पहलवान रहे।
गीतिका ने एथलेटिक्स से शुरुआत की थी, लेकिन जब लड़कियों को कुश्ती करते देखा, तो रेसलर बनने की ठान ली। गीतिका ने महज 13 साल की उम्र में कुश्ती खेलना शुरू कर दिया था। महज 15 साल की उम्र में वह 'भारत केसरी' का खिताब जीत चुकी थीं। इसके बाद लगातार 9 वर्षों तक गीतिका ने इस खिताब पर कब्जा किया। गीतिका ने 2003 और 2005 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीते। इसके बाद साल 2007 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
साल 2006 के एशियन गेम्स में सिल्वर जीतने के बाद गीतिका ने 2014 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। साल 2007 में नेशनल गेम्स और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली गीतिका को साल 2009 में 'कल्पना चावला उत्कृष्टता पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। साल 2010 में गीतिका गंभीर रूप से चोटिल हुईं। ऐसा लगा कि यहीं से उनका करियर खत्म हो जाएगा, लेकिन भारत की शेरनी हार मानने को तैयार नहीं थी।
गीतिका शानदार कमबैक करते हुए साल 2011 में नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली सबसे युवा महिला पहलवान बनीं। सन 2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद उसी साल उन्होंने इंचियोन एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। कुश्ती में शानदार उपलब्धि के लिए गीतिका को साल 2006 में 'अर्जुन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था। उनकी मेहनत और संघर्ष ने महिला पहलवानों के लिए नए रास्ते खोले हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंटरनेशनल टेस्ट एजेंसी (आईटीए) ने उन्हें दिसंबर 2025 में डोप टेस्ट मिस करने के मामले में नोटिस जारी किया है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब वह नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के जरिए वापसी की तैयारी कर रही हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के प्लेआफ का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। अब टूर्नामेंट निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां सभी टीमों के बीच प्लेआफ को लेकर जंग दिलचस्प हो गई है। ऐसे में सभी को इस बात का इंतजार था कि बोर्ड 70 लीग मैचों के बाद का शेड्यूल कब जारी करेगा।
आईपीएल-2026 के फाइनल मैच के वेन्यू को लेकर असमंजस बना हुआ है। आम तौर पर फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर होता है, लेकिन बेंगलुरु में राजनीतिक विवाद के कारण चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल की संभावना कम लग रही है।
बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप टीम में वापसी की है। तनुजा कंवर ने उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हुए सुधार की सराहना की है।
IPL के 19वें सीजन में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन के बीच राजस्थान रॉयल्स विवादों में घिर गई है। एक एक्टिविस्ट ने 15 साल के खिलाड़ी से क्रिकेट खिलाने को बाल मजदूरी बताया है।
भारत में 1 मई 2026 से ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम लागू हो गए हैं। जानें गेमिंग कंपनियों की बढ़ी जिम्मेदारियों, यूजर डेटा सुरक्षा और गेमिंग बाजार के भविष्य के बारे में।
भारत के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में अपने बल्ले से गेंदबाजों के दिमाग में खौफ भर दिया है। लगातार दो सीजन से ये बल्लेबाज आईपीएल में तूफान मचा दिया है। ऐसे में कई लोग उनके फैन हो गए हैं। इसमें अब नया नाम जुड़ गया है।
वानखेड़े में सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। जानें 16 अंकों का गणित और टीम के आगामी मैचों का पूरा शेड्यूल।
भारतीय वनडे टीम में विकेटकीपर की जगह के लिए जंग तेज। आईपीएल में खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत पर संजू सैमसन भारी पड़ रहे हैं। जानें 2027 विश्व कप के लिए क्या है टीम इंडिया का मास्टर प्लान
IPL 2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत। जानें कैसे अभिषेक शर्मा आज वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं।