×

गोगोई का असम सीएम पर पलटवार: आडवाणी और मोदी ने भी की पाकिस्तान की यात्रा 

गोगोई ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए लाहौर गए थे।

By: Prafull tiwari

May 20, 20259:47 PM

view21

view0

गोगोई का असम सीएम पर पलटवार: आडवाणी और मोदी ने भी की पाकिस्तान की यात्रा 

नयी दिल्ली।  कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा द्वारा किए गए पाकिस्तान यात्रा संबंधी दावे को लेकर मंगलवार को जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अतीत में सत्तारूढ़ दल के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत कई भाजपा नेताओं ने पड़ोसी देश का दौरा किया और यहां तक कि पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की सराहना भी की।

गोगोई ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए लाहौर गए थे। बता दें कि शर्मा ने रविवार को आरोप लगाया था कि गोगोई ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-र्सिवसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के निमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा किया था और वहां के सत्ता प्रतिष्ठान के साथ मिलकर काम किया था। लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गोगोई ने कहा कि भारत सरकार को उनकी पाकिस्तान यात्रा के बारे में पूरी जानकारी थी, उन्होंने अपने पासपोर्ट की एक प्रति भी जमा कर दी थी और उनकी यात्रा के बारे में छिपाने के लिए कुछ भी नहीं था।

गोगोई का कहना है, पिछले कुछ वर्षों में कई भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान का दौरा किया। लालकृष्ण आडवाणी ने 2005 में पाकिस्तान का दौरा किया था और पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की कब्र पर चादर चढ़ाई थी। उन्होंने जिन्ना की प्रशंसा भी की थी। उन्होंने 2015 में प्रधानमंत्री मोदी की लाहौर यात्रा और पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत जसवंत ंिसह की जिन्ना पर लिखी किताब का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने पठाकोट एयर बेस पर हुए आतंकी हमले की जांच के लिए एक पाकिस्तानी टीम को भी आमंत्रित किया था। टीम में एक आईएसआई अधिकारी भी था। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

सपा की लूट का एटीएम था नोएडा... अब हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज 

सपा की लूट का एटीएम था नोएडा... अब हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पहले चरण का उद्घाटन किया है। यह दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को कम करने में मदद करेगा।

Loading...

Mar 28, 20262:06 PM

ओडिशा: राजमार्ग-57 पर तेज रफ्तार बस पलट, पांच लोगों की मौत

ओडिशा: राजमार्ग-57 पर तेज रफ्तार बस पलट, पांच लोगों की मौत

ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर तकरा घाटी के पास देर रात करीब एक बजे हुई, जब यात्रियों से भरी एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराने के बाद पलट गई।

Loading...

Mar 28, 202612:41 PM

आगरा: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या करने वाला सुनील मुठभेड़ में ढेर

आगरा: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या करने वाला सुनील मुठभेड़ में ढेर

उत्तरप्रदेश के आगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो खून बहा, उसे पानी से धोया। इसके बाद लाश को आटे के ड्रम में ठूंस दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

Loading...

Mar 28, 202610:06 AM

नेपाल: पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

नेपाल: पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

नेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को जेन-जी आंदोलन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 2025 में हुए प्रदर्शनों के दौरान युवाओं की मौत की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई। उनके साथ पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी हिरासत में लिया गया है।

Loading...

Mar 28, 20269:52 AM

अर्थ आवर 2026: भारत में शनिवार रात 8:30 बजे बुझेंगी ऐतिहासिक स्मारकों की बत्तियां

अर्थ आवर 2026: भारत में शनिवार रात 8:30 बजे बुझेंगी ऐतिहासिक स्मारकों की बत्तियां

भारत आज अर्थ आवर के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक सभी प्रमुख स्मारक अंधेरे में रहेंगे। जानिए इस महाभियान के बारे में

Loading...

Mar 27, 20266:52 PM