घरेलू फ्यूचर मार्केट में आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बीते हफ्ते सोने और चांदी में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी जारी रही। अगर सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये समय काफी अच्छा है।
By: Arvind Mishra
Mar 16, 202611:52 AM

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
घरेलू फ्यूचर मार्केट में आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बीते हफ्ते सोने और चांदी में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी जारी रही। अगर सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये समय काफी अच्छा है। क्योंकि सोने और चांदी में लगातार गिरावट दर्ज की जारी है। आज सुबह 10 ग्राम सोना 1600 रुपए से ज्यादा गिर चुका है। वहीं चांदी में 4000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट है। सुबह एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,700 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसमें 1766 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,56,655 रुपए प्रति 10 ग्राम का लो और 1,58,400 रुपए प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
चांदी का उतरा पानी
सुबह एक किलो चांदी की कीमत 2,54,965 रुपए चल रही है। इसमें 4470 रुपए प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने सुबह 2,54,367 रुपए प्रति किलो का लो और 2,56,749 रुपए प्रति किलो का हाई बनाया है।
भोपाल में सोना आज सबसे महंगा
भोपाल में सोना आज सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,57,240 रुपए चल रही है। यहां चांदी भी सबसे महंगी है। 1 किलो चांदी की कीमत भोपाल में 2,54,980 रुपए है। भोपाल के अलावा इंदौर में भी चांदी सबसे महंगी मिल रही है। 16 मार्च को इंदौर में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की की कीमत 1,56,240 रुपए चल रही है। पटना में चांदी सबसे सस्ती है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,54,320 रुपए चल रहा है।
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट की कीमत | 18 कैरेट का भाव |
| पटना | 156,950 | 143870.8333 | 117,712.50 |
| जयपुर | 157,060 | 143971.6667 | 117,795.00 |
| कानपुर | 157,120 | 144026.6667 | 117,840.00 |
| लखनऊ | 157,120 | 144026.6667 | 117,840.00 |
| भोपाल | 157,240 | 144136.6667 | 117,930.00 |
| इंदौर | 156,240 | 143220 | 117,180.00 |
| चंडीगढ़ | 157,080 | 143990 | 117,810.00 |
| रायपुर | 157,010 | 143925.8333 | 117,757.50 |
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹156,950 | ₹254,320 |
| जयपुर | ₹157,060 | ₹254,670 |
| कानपुर | ₹157,120 | ₹254,770 |
| लखनऊ | ₹157,120 | ₹254,770 |
| भोपाल | ₹157,240 | ₹254,980 |
| इंदौर | ₹156,240 | ₹254,980 |
| चंडीगढ़ | ₹157,080 | ₹254,710 |
| रायपुर | ₹157,010 | ₹254,610 |