×

दो दिन बाद बाजार में दिखी हरियाली... सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी सेशन बुधवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लाल निशान और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही बीएसई हरे निशान पर कारोबार करने लगा।

By: Arvind Mishra

Dec 10, 202511:13 AM

view5

view0

दो दिन बाद बाजार में दिखी हरियाली... सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल

बुधवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही।

  • सेंसेक्स के 23 शेयर में तेजी व 7 में गिरावट देखने को मिली
  • ट्रेंट, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयरों में रही तेजी
  • टॉप गेनर: ट्रेंट, एशियन पेंट, रिलायंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • टॉप लूजर: इटरनल, टाइटन, सन फॉर्मा और भारती एयरटेल

मुंबई। स्टार समाचार वेब

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी सेशन बुधवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लाल निशान और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही बीएसई हरे निशान पर कारोबार करने लगा। दरअसल, लगातार दो दिनों की भारी गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निचले स्तरों पर खरीदारी के चलते बाजार में तेजी देखी गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 259.31 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 84,925.59 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 64.65 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 25,904.30 पर पहुंच गया।  शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे गिरकर 90.07 पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में अदानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, ट्रेंट, आईटीसी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट लाभ कमाने वाली कंपनियां रहीं। वहीं, इटरनल, सन फार्मास्युटिकल्स, टाइटन, भारती एयरटेल और इंफोसिस पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

एशियाई बाजारों में, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंग सेंग और जापान का निक्केई नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी हरे क्षेत्र में कारोबार कर रहा था। दरअसल, एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.41 फीसदी गिरकर 50,448.28 पर और कोरिया का कोस्पी 0.15 फीसदी बढ़कर 4,149.61 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.33 फीसदी गिरकर 25,350.82 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.72 प्रतिशत गिरकर 3,881.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़ा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.15 प्रतिशत बढ़कर 62.03 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक 3,760.08 करोड़ रुपए के इक्विटी के शुद्ध विक्रेता रहे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,224.89 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी 14800 और सोना 3000 रुपए महंगा

सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी 14800 और सोना 3000 रुपए महंगा

बीते सप्ताह की भारी उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। बुलियन की वेबसाइट के अनुसार चांदी 14800 रुपए उछलकर 2.65 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना 3050 रुपए चढ़कर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Loading...

Feb 09, 202611:32 AM

बाजार गुलजार: सेंसेक्स 84000 के पार, निफ्टी 26,000 के करीब पहुंचा

बाजार गुलजार: सेंसेक्स 84000 के पार, निफ्टी 26,000 के करीब पहुंचा

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन आज के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। बाजार में ये जोरदार तेजी भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद देखने को मिली है।

Loading...

Feb 09, 202610:56 AM

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: 500 अरब डॉलर आयात लक्ष्य और पीयूष गोयल का बड़ा बयान

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: 500 अरब डॉलर आयात लक्ष्य और पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अगले 5 साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा। जानिए कैसे विमानन, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र में यह समझौता भारत की अर्थव्यवस्था को 35 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाएगा।

Loading...

Feb 08, 20263:56 PM

भारत का फॉरेक्स रिजर्व पहुँचा $723 अरब के पार; गोल्ड रिजर्व में भी भारी उछाल: RBI रिपोर्ट

भारत का फॉरेक्स रिजर्व पहुँचा $723 अरब के पार; गोल्ड रिजर्व में भी भारी उछाल: RBI रिपोर्ट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड! 30 जनवरी को समाप्त सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व $723.77 अरब के स्तर पर पहुँचा। जानें सोने के भंडार और रुपये की स्थिति।

Loading...

Feb 07, 20264:54 PM

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: 2 दिन में ₹41,000 सस्ती हुई चांदी, जानें ताज़ा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: 2 दिन में ₹41,000 सस्ती हुई चांदी, जानें ताज़ा रेट

आज 6 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम गिरे। चांदी ₹2.41 लाख और सोना ₹1.51 लाख के स्तर पर पहुंचा। जानिए गिरावट की वजह और ज्वेलरी खरीदने के टिप्स।

Loading...

Feb 06, 20264:50 PM