×

आईएसएसएफ विश्व कप:  भारत को अनुभवी इलावेनिल से उम्मीदें, दो बार देश का नाम कर चुकी हैं रोशन

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल और पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं के फाइनल मंगलवार को होंगे। इसके अलावा 10 स्पर्धाओं में से चार के लिए एलिमिनेशन और क्वालीफिकेशन शुरू होंगे।

By: Prafull tiwari

Jun 09, 20255:52 PM

view9

view0

आईएसएसएफ विश्व कप:  भारत को अनुभवी इलावेनिल से उम्मीदें, दो बार देश का नाम कर चुकी हैं रोशन

म्यूनिख। दो बार की पदक विजेता इलावेनिल वालारिवन से मंगलवार को यहां आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) के साल के तीसरे विश्व कप के पहले दिन पदक की सबसे ज्यादा उम्मीदें होगी।  क्योंकि उनके अलावा देश के तीन निशानेबाज महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल और पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में पहली बार इस आयोजन में भाग लेंगे।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल और पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं के फाइनल मंगलवार को होंगे। इसके अलावा 10 स्पर्धाओं में से चार के लिए एलिमिनेशन और क्वालीफिकेशन शुरू होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने इस टूर्नामेंट के लिए निशानेबाजों की 22 सदस्यीय दल भेजी है। इसमें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के अलावा किरण अंकुश जाधव दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेंगी।

भारत पहले दिन दो पदक स्पर्धाओं में विश्व कप में पदार्पण करने वाले तीन खिलाड़ियों को मैदान में उतार रहा है। इसमें राष्ट्रीय चैंपियन अनन्या नायडू महिला स्पर्धा में तथा आदित्य मालरा और निशांत रावत पुरुष स्पर्धा में इस स्तर पर पहली बार किस्मत आजमायेंगे। भारत की दूसरी एयर राइफल निशानेबाज आर्या बोरसे भी सीनियर स्तर पर अपने शुरुआती साल में है।  वह हालांकि शानदार फॉर्म में है।  उसने ब्यूनस आयर्स और लीमा में वर्ष के पहले दो विश्व कप चरणों में क्रमश? एक व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाई तथा दो मिश्रित टीम रजत पदक जीते।

इससे दो बार की ओलंपियन और दो बार की व्यक्तिगत विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता इलावेनिल और एशियाई चैंपियनशिप विजेता और चार बार के विश्व कप पदक विजेता वरुण तोमर को दोनों स्पर्धाओं में सीनियर की जिम्मेदारी संभालनी होगी। भारतीय राइफल कोच दीपाली देशपांडे ने सोमवार को टीम के अभ्यास सत्र से पहले कहा,  म्यूनिख निशानेबाजी परिसर से हमारे निशानेबाज अच्छी तरह परिचित है। ये सभी यूरोपीय र्सिकट पर विभिन्न आयोजनों के लिए कई बार यहां आ चूके है। वे अभ्यास में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, देखते हैं मुकाबले में क्या होता है। भारत ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अमेरिका में हुए विश्व कप के पहले दो चरणों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। भारतीय निशानेबाज विश्व कप के साल के शुरुआती दो चरण की सफलताओं को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

राष्ट्रीय पिस्टल कोच समरेश जंग ने कहा,  हमारे निशानेबाज लय में हैं। सभी फिट है इसलिए हम अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त है।  प्रतियोगिता के शुरुआती दिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल और पुरुषों की थ्री पी टीम भी चुनौती देती दिखेगी।  मनु भाकर, ईशा ंिसह और सिमरनप्रीत कौर की तिकड़ी एक बार फिर अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने की कोशिश करेगी।  पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता स्वप्निल कुसाले और अनुभवी चैन ंिसह के अलावा किरण जाधव की मौजूदगी वाली पुरुषों की थ्रीपी टीम बुधवार को होने वाले क्वालीफिकेशन और फाइनल से पहले एलिमिनेशन चरण से आगे बढ़ने की कोशिश करेगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

गेंदबाजों के दम पर भारत की ऐतिहासिक जीत: अफ्रीका को 101 रनों से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त

गेंदबाजों के दम पर भारत की ऐतिहासिक जीत: अफ्रीका को 101 रनों से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त

कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में हार्दिक पांड्या के अर्धशतक और भारतीय गेंदबाजों (बुमराह, अर्शदीप, अक्षर) के सामूहिक प्रदर्शन से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 74 रन पर ढेर कर 101 रनों से शानदार जीत दर्ज की

Loading...

Dec 09, 202510:44 PM

भारत vs साउथ अफ्रीका पहला T20 आज (9 दिसंबर): कटक पिच रिपोर्ट, संभावित XI और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत vs साउथ अफ्रीका पहला T20 आज (9 दिसंबर): कटक पिच रिपोर्ट, संभावित XI और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे कटक में। जानें सीरीज रिकॉर्ड, बुमराह-गिल की वापसी, अभिषेक शर्मा का फॉर्म और पिच व मौसम का हाल।

Loading...

Dec 09, 20254:48 PM

T20 वर्ल्ड कप प्रसारण संकट: ₹25,000 करोड़ की डील से जियोस्टार पीछे हटा, भारत में मैच दिखाने में मुश्किल

T20 वर्ल्ड कप प्रसारण संकट: ₹25,000 करोड़ की डील से जियोस्टार पीछे हटा, भारत में मैच दिखाने में मुश्किल

भारत-श्रीलंका में होने वाले मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ब्रॉडकास्टर जियोस्टार (पूर्व में स्टार इंडिया) ने ₹3 अरब डॉलर की ICC डील छोड़ी। नुकसान के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया।

Loading...

Dec 08, 20255:50 PM

भारत vs साउथ अफ्रीका: वनडे सीरीज जीतने के बाद भी टीम इंडिया पर ICC का 10% जुर्माना, जानें कारण

भारत vs साउथ अफ्रीका: वनडे सीरीज जीतने के बाद भी टीम इंडिया पर ICC का 10% जुर्माना, जानें कारण

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम पर ICC ने स्लो ओवर रेट के कारण मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया है। रायपुर वनडे में हुई थी देरी।

Loading...

Dec 08, 20254:15 PM

चक दे इंडिया... भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराया

चक दे इंडिया... भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराया

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेल्स को 3-1 से मात दी। यह मुकाबला 9-16 क्वालिफिकेशन मैच के रूप में खेला गया। भारत अब 9 दिसंबर को उरुग्वे के खिलाफ खेलेगा।

Loading...

Dec 08, 20251:02 PM