मध्यप्रदेश में पैसों से खरीदी हुई सरकार है तो घोटाले व लूट होना ही है : प्रियंका वाड्रा 

कांग्रेस ने मप्र में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव  होना है। इसी की तैयारियों में लगे कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदेश में चुनावी जमीन तैयार कर रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ग्वालियर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पैसों से खरीदी सरकार है।

मध्यप्रदेश में पैसों से खरीदी हुई सरकार है तो घोटाले व लूट होना ही है : प्रियंका वाड्रा 

ग्वालियर। कांग्रेस ने मप्र में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव  होना है। इसी की तैयारियों में लगे कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदेश में चुनावी जमीन तैयार कर रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ग्वालियर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पैसों से खरीदी सरकार है।

ऐसे में प्रदेश में लूट व घोटाले तो होंगे ही। मैं ग्वालियर आ रही थी तो कई साथियों ने मुझे मुद्दे भेजे। कौन कौन से मुद्दे ग्वालियर व मध्यप्रदेश में महत्वपूर्ण है। जब मुद्दों को पढ़ रही थी। तो लगा कि ज्यादातर नकारात्मक बाते हैं। तो मन में आया कि आज हमारी राजनीति आरोप प्रत्यारोप में फंस गई है। इससे बढ़कर भी कुछ बात कर सकते हैं।

Read More: मुख्यमंत्री ममता की सुरक्षा भारी चूक, आवास के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कई एजेंसियो के ID कार्ड बरामद

भारतीय कांग्रेस की नींव स्वतंत्रता आंदोलन से डली थी। वो सत्य की लड़ाई है। हमारी राजनीति की पूरी नींव उसी सत्य में है। हम नेताओं में सभ्यता, सरलता व सादगी ढूंढते हैं। आरोप प्रत्यारोप, एक दूसरे की बुराई करते हैं। मुझे अक्सर लगता है कि जनता के असली मुद्दे डूब जाते हैं। आजकल शोहरत, अहंकार की राजनीति चलती है। आजकल भोकाल की राजनीति है। बीच में जनता की समस्याएं और देश का सत्य डूब रहा है। राजनीतिक सभ्यता बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होती है।

विपक्ष के नेता आए। प्रधानमंत्री का बयान आया। जितने भी विपक्ष के नेता हैै और पार्टी हैं, सभी को चोर बोल डाला। वरिष्ठ नेता, पार्टियों के नेता जिनका अादर है,उनका अपमान कर दिया प्रधानमंत्री का। दो महीनों से मणिपुर जल रहा है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। पिछले 77 दिन से कोई बयान नहीं दिया। कोई एक्शन नहीं लिया। कल मजबूरी में एक बयान दिया, उन प्रदेशों का जिक्र किया जिनमें विपक्ष की सरकार है।

 

Read More: मणिपुर के बाद अब बंगाल के हावड़ा से आई शर्मसार कर देने वाली घटना, महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र करके घुमाया  

सिंधिया की अचानक ही विचारधारा पलट गई
सिंधिया की अचानक ही विचारधारा पलट गई। आज में आपके मुद्दों पर बात करने आई हूं। आज सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। जब टमाटर डेढ़ सौ में खरीद नहीं सकते। जब घर में बारिश हो रही है, मरम्मत महंगी हो रही है। फीस भरना मुश्किल हो गया है। पूरे जीवन पर एक बड़ा बोझ बन गई है महंगाई है। यह बात आपके जीवन की है। यह बताना पड़ेगा यह महगाई क्यो हैं। यह जवाब मांगना है कि एक सरकार क्यों है देश में जिसने पूरी पूरी संपत्ति एक या दो बिजनेशमैन को बेच दी है।

आज बड़ी बड़ी कंपनियां दोस्तों को सौंप दी। सेना क्या हाल किया। रानी लक्ष्मीबाई का क्षेत्र है। यहां के जवान सरहद पर खड़े होते हैं। अग्निवीर की भर्ती कराई गई है तब से स्थति है। ट्रैनिंग से ही लोग घर जा रहे हैं। ऐसी कड़ी ट्रेनिंग क्यों कर रहे हैं। चार के लिए इतनी ट्रैनिंग क्यों।

 

Read More: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का मामला पहुंचेगा राष्ट्रपति भवन, सचिन के पिता करेंगे राष्ट्रपति से भारतीय नागरिकता की मांग

पटवारी के एग्जाम में घोटाला हो गया
पटवारी के एग्जाम में घोटाला हो गया। इनका समाधान क्या होगा। आज शर्म की बात है कि सिर्फ मात्र सरकारी नौकरी नहीं दी गई। 2018 में सरकार गिराई दिया। चुनाव से पहले स्कीम बनाने से क्या फायदा। 18 साल से कुछ दिया नहीं। इतने सारे घोटाले किए कुछ नहीं छोड़ा। भगवान की मूर्तियां नहीं छोड़ी महाकाल में।

इंसान की जैसी नीव होती है वैसी है नीयत होती है। सरकार की जो नीव है, उसकी हैसियतवही है। शुरुआत से ही लूट व घोटालों पर ध्यान रहा है। 18 सालों से जिसके पास सत्ता होती है, उसे अहंकार होता है। 18 साल में नेताओं की सोच हो जाती है कि सत्ता हमेशा साथ रहेगी तो काम करने की क्या जरूरत है।

सत्ता की वजह से अंहकार है आलस है, सत्ता का स्वभाव है। सत्ता को एक नेक इंसान को दो तो वह भलाई करेगा। सत्ता गलत इंसान के हाथ में दे दो तो लूट मचेगी। ऐसा ही प्रदेश में हो रहा है। महंगाई व बेरोजगारी से समाज में तनाव बढ़ता है और अत्याचार बढ़ता है।

सबसे ज्यादा विवेक जनता में है। जनता हमेशा सही निर्णय लेती है। अब समय आ गया है कि अब अपने व भविष्य के लिए निर्णय ले। क्या आप चाहते हैं कि वही हो जो पिछले पांच सालों में हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ कांग्रेस को बल व शक्ति दी। सबसे पहले क्रांतिकारी व देशभक्तों की भूमि को प्रणाम करता हूं। लक्ष्मीबाई को प्रणाम करता हूं। ग्वालियर चंबल के लोगों का स्वभाव है कि वे अन्याय नहीं सहते। अन्याय पर पलटवार करते हैं। गलत को गलत और सही को सही कहते हैं। आज प्रदेश का हर वर्ग आक्रोशित है। मैं महाराजा नहीं हूं। शिवजराज सिंह कहते हैं मैं मामा हूं, मैं मामा नहीं हूं। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं आपका भाई हूं। भाजपा की सरकार ने परेशान कर रखा है। हर व्यक्ति छला हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा ने झूठ की राजधानी बना रखा है। ये पूरी तस्वीर आपके सामने है।

Read More: राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात सरकार और पूर्णेश मोदी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अगली सुनवाई चार अगस्त को 

 

शिवराज सिंह ने 18 सालों में झूठ का पहाड़ खडा कर दिया है। वे झूठ की मशीन है, घोटाले की मशीन हैं, घोषणाओं की मशीन है। ये मशीन डबल स्पीड पर चल रही है। ये चुनाव एक उम्मीदवार का नही हैं, ये चुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेगा। इन नौजवानो को देखकर बैचेनी होती है। इनका भविष्य अंधेरे में रहा तो कैसा निर्माण होगा मध्यप्रदेश में। नौजवान बिना काम का, किसान बिना दाम का, शिवराज आप किस काम के। 27 लाख किसानों का किसानों का कर्ज माफ किया। 100 रुपए सौ यूनिट बिजली दी। कौन सा पाप किया। 18 साल में घोटाले दिया।

ढाई हजार घोटाले मध्यप्रदेश में हुए हैं। शिवराज ने माफिया राज दिया। शिवराज सिंह ने घर घर में शराब भी दी। आज ये चुनौती जो सामने हैंं। आज हमें एमपी का भविष्य सुरिक्षत रखना है। ग्वालियर चंबल के मतदाताओं पर विश्वास है कि सच्चाई का साथ देंगे। ग्वालियर चंबल की गिनती होगी सबसे ज्यादा रिकार्ड ग्वालियर चंबल का होगा। ग्वालियर चंबल के खून पर विश्वास है।