×

इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया में भूकंप... सुनामी का बढ़ा खतरा

इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।

By: Arvind Mishra

Apr 02, 202610:07 AM

view3

view0

इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया में भूकंप... सुनामी का बढ़ा खतरा

  • तटीय इलाकों में लगे झटके, सभी शहरों में किया गया अलर्ट
  • किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं
  • भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुनामी की चेतावनी जारी की है और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। हालांकि किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय टीमें नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं। इंडोनेशिया रिंग आॅफ फायर पर स्थित होने के कारण भूकंप के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है।

तटीय इलाकों में अलर्ट

संयुक्त राज्य अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, गुरुवार को इंडोनेशिया के मसाला द्वीप टेरनेट के उत्तरी मोलूका सागर में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके चलते पड़ोसी दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। हालांकि तत्काल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन एजेंसी ने 5 तीव्रता तक के आफ्टरशॉक्स की सूचना दी है। इंडोनेशिया ने उत्तरी मलुकु और उत्तरी सुलावेसी प्रांतों के कुछ क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बिहार: सीएम पद से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा... जाएंगे राज्यसभा

बिहार: सीएम पद से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा... जाएंगे राज्यसभा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

Loading...

Apr 02, 202611:07 AM

इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया में भूकंप... सुनामी का बढ़ा खतरा

इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया में भूकंप... सुनामी का बढ़ा खतरा

इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।

Loading...

Apr 02, 202610:07 AM

पांच दशक बाद इतिहास की दहलीज पर नासा, भेजे चार अंतरिक्ष यात्री

पांच दशक बाद इतिहास की दहलीज पर नासा, भेजे चार अंतरिक्ष यात्री

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।

Loading...

Apr 02, 20269:51 AM

भारत: कुवैत से विशेष विमान से कोच्चि लाए गए 20 भारतीयों के शव

भारत: कुवैत से विशेष विमान से कोच्चि लाए गए 20 भारतीयों के शव

कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।

Loading...

Apr 01, 202610:35 AM

भारत: आज से स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण

भारत: आज से स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण

भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।

Loading...

Apr 01, 202610:15 AM