×

भारत: हर दो एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल दूध-मांस और अंडा का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा 

भारत में चंद पैसों की लालच में लोग जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनिया में बनने वाली हर तीन में से दो एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल इंसानों के इलाज के लिए नहीं, बल्कि दूध, मांस, अंडा और मछली का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा है।

By: Arvind Mishra

Feb 08, 20269:30 AM

view4

view0

भारत: हर दो एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल दूध-मांस और अंडा का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा 

भारत में चंद पैसों की लालच में लोग जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

  • देश में भोजन के जरिए मानव शरीर में फैल रहा रेसिस्टेंट बैक्टीरिया
  • पशुपालन में एंटीबायोटिक के अत्यधिक उपयोग से एएमआर बढ़ा
  • रेसिस्टेंट बैक्टीरिया भोजन के माध्यम से मानव शरीर तक पहुंच रहे
  • केंद्र सरकार ने 37 एंटीमाइक्रोबियल दवाओं पर प्रतिबंध लगाया

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

भारत में चंद पैसों की लालच में लोग जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनिया में बनने वाली हर तीन में से दो एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल इंसानों के इलाज के लिए नहीं, बल्कि दूध, मांस, अंडा और मछली का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा है। दरअसल, देश में एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस अब केवल अस्पतालों और दवाओं की समस्या नहीं रह गई है। कृषि और पशुपालन, मुर्गीपालन व मत्स्य पालन में एंटीबायोटिक दवाओं के अत्यधिक और अनुचित उपयोग के कारण रेसिस्टेंट बैक्टीरिया कृषि उत्पादों और मांसाहार के जरिये भोजन की थाली तक पहुंच चुका है। इसी को देखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने भी दूध, मांस, अंडा, पोल्ट्री और मत्स्य उत्पादन में एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग पर सख्त रोक लगा दी है।

एक अदृश्य महामारी

यही अधाधुंध उपयोग एएमआर को एक अदृश्य महामारी बना रहा है और सामान्य संक्रमणों में इस्तेमाल होने वाली एंटीबायोटिक दवाएं धीरे-धीरे बेअसर होती जा रही हैं और इलाज जटिल व महंगा होता जा रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि केंद्र सरकार को पशुपालन और मत्स्य उत्पादन में इस्तेमाल हो रही 37 एंटीमाइक्रोबियल दवाओं पर प्रतिबंध लगाना पड़ा। इनमें 18 एंटीबायोटिक, 18 एंटीवायरल और एक एंटी-प्रोटोजोअन दवा शामिल हैं।

साफ दिख रही जागरुकता की कमी 

ये रेसिस्टेंट बैक्टीरिया केवल भोजन के जरिये ही नहीं, बल्कि पशुओं के सीधे संपर्क, उनके मल-मूत्र से दूषित मिट्टी और जल स्रोतों के माध्यम से भी फैल रहे हैं। यही वजह है कि एएमआर अब स्वास्थ्य संकट के साथ-साथ जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण से जुड़ा गंभीर खतरा बन चुका है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और इंडियन नेटवर्क फार फिशरीज एंड एनिमल एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि कमजोर जैव सुरक्षा, पशुओं की अनियमित चिकित्सकीय निगरानी और किसानों में जागरूकता की कमी इस संकट को और गहरा रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन अहम 

मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन अहम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलयेशिया दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पीएम को गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। वहीं इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता भी की।

Loading...

Feb 08, 202610:07 AM

रूस में चार भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, एक्शन में भारत सरकार

रूस में चार भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, एक्शन में भारत सरकार

रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक में एक यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल के अंदर स्थित स्पोर्ट्स हॉल में चाकूबाजी की घटना में चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। हमलावर को पकड़ने की कोशिश के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

Loading...

Feb 08, 20269:42 AM

भारत: हर दो एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल दूध-मांस और अंडा का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा 

भारत: हर दो एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल दूध-मांस और अंडा का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा 

भारत में चंद पैसों की लालच में लोग जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनिया में बनने वाली हर तीन में से दो एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल इंसानों के इलाज के लिए नहीं, बल्कि दूध, मांस, अंडा और मछली का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा है।

Loading...

Feb 08, 20269:30 AM

सोनिया गांधी: नागरिकता से पहले ‘मतदाता’ पर 21 को होगी सुनवाई

सोनिया गांधी: नागरिकता से पहले ‘मतदाता’ पर 21 को होगी सुनवाई

नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज पर विवाद को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपने खिलाफ दाखिल रिवीजन पिटीशन पर लिखित जवाब पेश किया है। सोनिया गांधी की ओर से दाखिल जवाबी हलफनामे पर अदालत अब 21 फरवरी को अगली सुनवाई करेगी।

Loading...

Feb 07, 20261:23 PM

आतंकी की नापाक चेतावनी... आगरा को लगाएंगे आग और दहलाएंगे दिल्ली 

आतंकी की नापाक चेतावनी... आगरा को लगाएंगे आग और दहलाएंगे दिल्ली 

कश्मीर सॉलिडैरिटी डे पर जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में सार्वजनिक रैलियां की। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने दिल्ली-आगरा और ढक्कन समेत भारत के दूसरे बड़े शहरों पर हमले की खुली चेतावनी दी है।

Loading...

Feb 07, 202612:55 PM