×

भारत... सबसे अमीर राज्य कर्नाटक... फिसड्डी मध्यप्रदेश... प्रति व्यक्ति आय 70,343 रुपए

जब भी हम सोचते हैं कि भारत में कौन सबसे अमीर है या कहां के लोग सबसे ज्यादा कमाते हैं, तो हमारे मन में अक्सर दिल्ली, मुंबई या गुजरात जैसे राज्यों का नाम आता है, लेकिन हाल ही में सामने आए आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। भारत के विभिन्न राज्यों में प्रति व्यक्ति आय अलग-अलग है। इनमें प्रति व्यक्ति आय के मामले में कर्नाटक अव्वल है।

By: Arvind Mishra

Aug 22, 202512:33 PM

view43

view0

भारत... सबसे अमीर राज्य कर्नाटक... फिसड्डी मध्यप्रदेश... प्रति व्यक्ति आय 70,343 रुपए

हाल ही में मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में पेश की ।

  • भारत की प्रति व्यक्ति आय सालाना 1,14,710 तक पहुंची

  • दस साल पहले यानी 2014-15 में ये आंकड़ा 72,805 था

  • मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में पेश की गई एक रिपोर्ट 

    नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

जब भी हम सोचते हैं कि भारत में कौन सबसे अमीर है या कहां के लोग सबसे ज्यादा कमाते हैं, तो हमारे मन में अक्सर दिल्ली, मुंबई या गुजरात जैसे राज्यों का नाम आता है, लेकिन हाल ही में सामने आए आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। भारत के विभिन्न राज्यों में प्रति व्यक्ति आय अलग-अलग है। इनमें प्रति व्यक्ति आय के मामले में कर्नाटक अव्वल है। दरअसल, यह जानकारी हाल ही में मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में पेश की गई एक रिपोर्ट में दी है। जिसमें दावा किया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1,14,710 रुपए हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक स्थिर मूल्यों पर प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय 2014-15 में 72,805 रुपए थी, जो अब 1,14,710 रुपए तक पहुंच गई है। यह पिछले एक दशक की तुलना में 41,905 रुपए की वृद्धि है।  वहीं जिन राज्यों में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख रुपए से कम है, उनमें असम 81,127 रुपए, छत्तीसगढ़ 93,161 रुपए, मध्यप्रदेश 70,343 रुपए, मेघालय 77412  रुपए, प. बंगाल 82,781 रुपए और जम्मू कश्मीर 81,774 रुपए शामिल हैं। कुछ राज्यों की प्रति व्यक्ति आय का खुलासा नहीं हुआ है।

दूसरे नंबर पर तमिलनाडु

रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, भारत में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय (वित्त वर्ष 24-25) वाले टॉप 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पहले नंबर पर कर्नाटक है, जहां प्रति व्यक्ति आय 2,04,605 रुपए है। इसके बाद तमिलनाडु 1,96,309 रुपए, हरियाणा 1,94,285 रुपए, तेलंगाना 1,87,912 रुपए, महाराष्ट्र 1,76,678 रुपए और हिमाचल प्रदेश 1,63,465 रुपए का नंबर है। उत्तराखंड 1,58,819 रुपए, पुडुचेरी 1,55,533 रुपए, आंध्र प्रदेश 1,41,609 रुपए और पंजाब 1,35,356 रुपए है।

राज्य    प्रति व्यक्ति आय

कर्नाटक     2,04,605

तमिलनाडु    1,96,309

हरियाणा    1,94,285

तेलंगाना    1,87,912

महाराष्ट्र    1,76,678

हिमाचल    1,63,465

उत्तराखंड    1,58,819

पुडुचेरी    1,55,533

आंध्र प्रदेश    1,41,609

पंजाब    1,35,356

COMMENTS (0)

RELATED POST

आंध्र प्रदेश: काकीनाडा पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश: काकीनाडा पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को एक पटाखा यूनिट में हुए भीषण विस्फोट में 18 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।

Loading...

Feb 28, 20264:48 PM

ईरान-इजरायल युद्ध: एअर इंडिया ने तेल अवीव फ्लाइट मुंबई डायवर्ट की, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

ईरान-इजरायल युद्ध: एअर इंडिया ने तेल अवीव फ्लाइट मुंबई डायवर्ट की, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बीच एअर इंडिया ने अपनी दिल्ली-तेल अवीव उड़ान को मुंबई डायवर्ट कर दिया है। जानिए मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए सरकार की नई गाइडलाइंस।

Loading...

Feb 28, 20264:09 PM

धमकी: कानपुर स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा

धमकी: कानपुर स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा

कानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा... सब कुछ खत्म हो जाएगा। यह सूचना बीती देर शाम कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर आई। पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की जांच की। यात्रियों और आसपास के लोगों को किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तुओं को न छूने की सलाह दी गई।

Loading...

Feb 28, 202610:42 AM

झारखंड: निकाय चुनाव में भाजपा निकली बाजीगर...देवघर से रवि जीते 

झारखंड: निकाय चुनाव में भाजपा निकली बाजीगर...देवघर से रवि जीते 

झारखंड में नगर निकाय चुनावों के नतीजे अब धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। राज्य में कुल 48 नगर निकायों के लिए 23 फरवरी तो मतदान हुआ था। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव में कुल 62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था।

Loading...

Feb 28, 20269:48 AM