शानदार प्रदर्शन के चलते प्रतिका रावल और हरलीन देओल को विश्व कप टीम में स्थान मिला है। इनके अलावा रेणुका सिंह भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

मुंबई। महिला वर्ल्ड कप 2025 के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शेफाली वर्मा अपनी जगह नहीं बना सकीं। टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी।
शानदार प्रदर्शन के चलते प्रतिका रावल और हरलीन देओल को विश्व कप टीम में स्थान मिला है। इनके अलावा रेणुका सिंह भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। सेलेक्टर्स ने क्रांति गौड़ और श्री चरणी को भी इस टीम में मौका दिया गया है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में स्थान नहीं बना सकीं, लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह दी गई है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 14 सितंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। अगला मुकाबला 17 सितंबर को इसी स्थान पर होगा। 20 सितंबर को दोनों टीमें दिल्ली में आमने-सामने होंगी। इसके बाद 30 सितंबर से वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। पहले ही दिन भारत का सामना श्रीलंका से होगा।
महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन के आरोप में ओलिंपियन विनेश फोगाट पर 26 जून तक बैन लगा दिया है।
भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और महिला टीम की तूफानी ओपनर शेफाली वर्मा मुश्किल में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नोटिस भेजा है। नाडा ने दोनों खिलाड़ियों को ये नोटिस डोप टेस्ट नहीं देने को कारण भेजा है।
मौजूदा क्रिकेट में तूफान का बोलबाला है। वो तूफान जो बल्ले से आता है। वो तूफान जो गेंदों को बार-बार बाउंड्री के बाहर भेजता है। आईपीएल-2026 या यू कहें टी20 क्रिकेट में रनों की बारिश आम हो गई है। खेल नियम भी बल्लेबाजों के फेवर में ज्यादा माने जाते हैं।
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी माता-पिता बन गए हैं। जानें सूर्या की खराब फॉर्म और RCB के खिलाफ मैच में उनकी उपलब्धता पर पूरी जानकारी।
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंटरनेशनल टेस्ट एजेंसी (आईटीए) ने उन्हें दिसंबर 2025 में डोप टेस्ट मिस करने के मामले में नोटिस जारी किया है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब वह नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के जरिए वापसी की तैयारी कर रही हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के प्लेआफ का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। अब टूर्नामेंट निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां सभी टीमों के बीच प्लेआफ को लेकर जंग दिलचस्प हो गई है। ऐसे में सभी को इस बात का इंतजार था कि बोर्ड 70 लीग मैचों के बाद का शेड्यूल कब जारी करेगा।
आईपीएल-2026 के फाइनल मैच के वेन्यू को लेकर असमंजस बना हुआ है। आम तौर पर फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर होता है, लेकिन बेंगलुरु में राजनीतिक विवाद के कारण चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल की संभावना कम लग रही है।
बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप टीम में वापसी की है। तनुजा कंवर ने उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हुए सुधार की सराहना की है।
IPL के 19वें सीजन में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन के बीच राजस्थान रॉयल्स विवादों में घिर गई है। एक एक्टिविस्ट ने 15 साल के खिलाड़ी से क्रिकेट खिलाने को बाल मजदूरी बताया है।
भारत में 1 मई 2026 से ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम लागू हो गए हैं। जानें गेमिंग कंपनियों की बढ़ी जिम्मेदारियों, यूजर डेटा सुरक्षा और गेमिंग बाजार के भविष्य के बारे में।