×

कांगो में चर्च पर इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों का हमला, आग लगाई, 21 लोगों की मौत

कांगो के पूर्वी हिस्से में एक कैथोलिक चर्च पर इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों ने हमला कर दिया, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। यह हमला रात करीब एक बजे हुआ, जिसमें कई घर और दुकानें भी जला दी गईं। स्थानीय लोग सैन्य कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्योंकि हमलावर अब भी इलाके के पास मौजूद हैं।

By: Sandeep malviya

Jul 27, 20255:21 PM

view7

view0

कांगो में चर्च पर इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों का हमला, आग लगाई, 21 लोगों की मौत

किंसासा। पूर्वी कांगो में एक चर्च परिसर पर रविवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) समर्थित विद्रोहियों ने हमला कर दिया। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय कार्यकर्ता ने यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि यह हमला पूर्वी कांगो के कोमांडा क्षेत्र में तड़के करीब एक बजे हुआ। हमला कैथोलिक चर्च के परिसर में किया गया। हमलावर 'एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स' (एडीएफ) के सदस्य थे। इस हमले में कई घर और दुकानें भी जला दी गईं। कोमांडा में नागरिक समाज समन्वयक डियूदोने दु्रांथाबो ने बताया, 21 से ज्यादा लोगों को परिसर के अंदर और बाहर गोली मार दी गई। अब तक तीन जले हुए शव मिले हैं और कई घरों में आग लगा दी गई। लेकिन तलाशी अभियान अभी जारी है।

कांगो की सेना के इतूरी प्रांत के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स नगोंगो ने इस हमले की पुष्टि की। उन्होंने कहा, जो जानकारी हमें सुबह मिली है, उसके मुताबिक कुछ हथियारबंद लोग कोमांडा के पास एक चर्च में घुसे और उन्होंने वहां करीब 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा कुछ दुकानों को आग लगा दी गई।  दु्रांथाबो ने कहा, हम बेहद निराश हैं। यह अविश्वसनीय है कि ऐसा हमला उस कस्बे में हुआ, जहां सभी सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे। अब कुछ लोग इस क्षेत्र से भागने लगे हैं और बुनिया की ओर जा रहे हैं। उन्होंने कहा, हम तत्काल सैन्य कार्रवाई की मांग करते हैं, क्योंकि हमें बताया गया है कि दुश्मन अब भी हमारे शहर के पास ही हैं। 

युगांडा और कांगो की सीमा के आसपास सक्रिय है एडीएफ

एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स एक विद्रोही समूह है, जिसका इस्लामिक स्टेट से संबंध है। यह समूह युगांडा और कांगो की सीमा के आसपास सक्रिय रहता है और अक्सर आम नागरिकों पर हमले करता है। इस महीने की शुरूआत में भी इसी समूह ने इतूरी प्रांत में दर्जनों लोगों की हत्या कर दी थी। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने उस घटना को 'खून की होली' बताया था।

एडीएफ अब तक कर चुका हजारों नागरिकों की हत्या  

एडीएफ की स्थापना 1990 के दशक के अंत में युगांडा में हुई थी। उस समय यह कुछ छोटे समूहों का गठबंधन था जो युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसवेनी से असंतुष्ट थे। 2002 में युगांडा की सेना की कार्रवाई के बाद यह समूह कांगो की सीमा में चला गया और तबसे यह हजारों नागरिकों की हत्याएं कर चुका है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत को पड़ोसी होने की दुहाई दे रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ

7

0

पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने भारत को दुश्मनी या पड़ोसी का फर्ज निभाने की नसीहत दी, लेकिन असल में यह बयान पाकिस्तान की नाकामियों और संकट से ध्यान हटाने की कोशिश है। शरीफ ने कश्मीर और गाजा का मुद्दा उठाकर पुराना प्रोपेगेंडा दोहराया।

Loading...

Sep 21, 20259:19 PM

भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस निस्तार ने दिखाया दम 

6

भारतीय नौसेना की स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निस्तार सिंगापुर में चल रहे बहुराष्ट्रीय पनडुब्बी बचाव अभ्यास एक्सरसाइज पैसिफिक रीच 2025  में भाग ले रही है। 

Loading...

Sep 21, 20259:17 PM

सैन्य संवाद बढ़ाने बीजिंग पहुंचे अमेरिकी सांसद

अमेरिका और चीन के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच दोनों देशों ने बिगड़े रिश्तों को सुधारने की पहल शुरू की है। इसके तहत रविवार को अमेरिकी सांसदों के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी पीएम ली क्यांग से मुलाकात की।   

Loading...

Sep 21, 20259:15 PM

ब्रिटेन, कनाडा और आस्ट्रेलिया ने फलस्तीन को दी मान्यता

5

ब्रिटेन ने फलस्तीन को स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दे दी है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यह कदम फलस्तीनियों और इस्राइलियों के बीच शांति की उम्मीद जगाने के लिए है। अमेरिका और इस्राइल ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया। 

Loading...

Sep 21, 20259:13 PM

ट्रंप की चेतावनी... अफगानिस्तान बगराम एयरबेस लौटाए... वरना होंगे गंभीर परिणाम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस का नियंत्रण अमेरिका को वापस नहीं देता है, तो गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा-अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस उन लोगों को नहीं देता जिन्होंने इसे बनाया, यानी अमेरिका को तो बुरी चीजें होंगी।

Loading...

Sep 21, 202510:13 AM