×

लेंसकार्ट आईपीओ: प्रमोटर सुमीत कपाही की डिग्री और मार्कशीट गायब, डीआरएचपी में हुआ खुलासा 

डीआरएचपी दस्तावेज के अनुसार, उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय से मिली अपनी बी.कॉम (ऑनर्स) की डिग्री और मार्कशीट नहीं मिल रही है। डीआरएचपी में कहा गया है कि कपाही ने विश्वविद्यालय को कई ईमेल और पत्र लिखकर अपनी डिग्री प्रमाणपत्र की प्रतियों का अनुरोध किया है और विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मार्कशीट के लिए आवेदन भी किया है।

By: Prafull tiwari

Jul 29, 20259:45 PM

view10

view0

लेंसकार्ट आईपीओ: प्रमोटर सुमीत कपाही की डिग्री और मार्कशीट गायब, डीआरएचपी में हुआ खुलासा 


मुंबई । दिग्गज आईवियर रिटेलर कंपनी लेंसकार्ट ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा किए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में एक डिस्क्लोजर खुलासा किया है कि कंपनी के प्रमोटर्स में से एक सुमित कपाही की डिग्री और मार्कशीट गायब है।   मौजूदा समय में कपाही लेंसकार्ट में सोर्सिंग के ग्लोबल हेड हैं।

डीआरएचपी दस्तावेज के अनुसार, उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय से मिली अपनी बी.कॉम (ऑनर्स) की डिग्री और मार्कशीट नहीं मिल रही है। डीआरएचपी में कहा गया है कि कपाही ने विश्वविद्यालय को कई ईमेल और पत्र लिखकर अपनी डिग्री प्रमाणपत्र की प्रतियों का अनुरोध किया है और विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मार्कशीट के लिए आवेदन भी किया है। हालांकि, उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। डीआरएचपी में कहा गया है कि इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि विश्वविद्यालय उनके अनुरोधों का समय पर जवाब देगा या नहीं।

लेंसकार्ट ने आगे कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कपाही भविष्य में अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर पाएंगे। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, सुमीत कपाही ने पीयूष बंसल, अमित चौधरी, नेहा बंसल और रमणीक खुराना के साथ मिलकर लेंसकार्ट की सह-स्थापना की। वह बंसल और चौधरी के साथ हाथ मिलाने वाले तीसरे व्यक्ति थे और उन्हें वैश्विक आईवियर ब्रांडों के साथ काम करने का व्यापक अनुभव है।

लेंसकार्ट आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख वित्तीय संस्थानों द्वारा किया जाएगा, जिनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली इंडिया, एवेंडस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एक्सिस कैपिटल और इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज शामिल हैं। डीआरएचपी के मुताबिक, आईपीओ में 2,150 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे और निवेशकों व प्रमोटरों द्वारा 13.2 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। 26 जुलाई को लेंसकार्ट की वार्षिक आम बैठक में सार्वजनिक लिस्टिंग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारतीय शेयर बाजार में हरियाली का दौर... सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल 

भारतीय शेयर बाजार में हरियाली का दौर... सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल 

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज तेजी देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। बीएसई बास्केट से एटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट और ट्रेंट टॉप गेनर थे।

Loading...

Mar 25, 202610:46 AM

खरीदी का अच्छा मौका! चांदी 13600 तक टूटी, सोना 7135 सस्ता

खरीदी का अच्छा मौका! चांदी 13600 तक टूटी, सोना 7135 सस्ता

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच आज एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपए गिरकर 2.13 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 7135 रुपए गिरकर 1.37 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Loading...

Mar 23, 202611:00 AM

भारत: औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार... खुलते ही सेंसेक्स 1556 अंक लुढ़का

भारत: औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार... खुलते ही सेंसेक्स 1556 अंक लुढ़का

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, आज भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला।

Loading...

Mar 23, 202610:18 AM

सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट: ₹11,000 सस्ता हुआ गोल्ड, जानें 2026 के ताजा रेट्स

सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट: ₹11,000 सस्ता हुआ गोल्ड, जानें 2026 के ताजा रेट्स

इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। जानें वैश्विक तनाव का बाजार पर असर, विभिन्न शहरों में रेट अलग होने के कारण और असली चांदी पहचानने के आसान तरीके

Loading...

Mar 21, 20265:18 PM

जोमैटो से खाना मंगवाना हुआ महंगा: प्लेटफॉर्म फीस में 19% की भारी बढ़ोतरी, अब हर ऑर्डर पर देने होंगे ज्यादा पैसे

जोमैटो से खाना मंगवाना हुआ महंगा: प्लेटफॉर्म फीस में 19% की भारी बढ़ोतरी, अब हर ऑर्डर पर देने होंगे ज्यादा पैसे

Zomato ने प्लेटफॉर्म फीस में 19% की बढ़ोतरी की है। अब ग्राहकों को ₹12.50 के बजाय ₹14.90 देने होंगे। जानें क्यों महंगा हुआ ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना और जोमैटो का अब तक का सफर।

Loading...

Mar 20, 20265:21 PM