×

मध्यप्रदेश: भाजपा कैश में नहीं लेगी सहयोग निधि... अब पार्टी का चंदा डिजिटल

अभी तक नगद या चेक दोनों विकल्प देकर आजीवन सहयोग निधि जुटा रही प्रदेश भाजपा अब वर्ष 2026 में सिर्फ चेक, आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए पार्टी के खाते में आनलाइन पैसा लेगी। दरअसल, मध्यप्रदेश भाजपा अब आर्थिक रूप से पूरी तरह हाईटेक और पारदर्शी होने जा रही है।

By: Arvind Mishra

Feb 10, 20261:23 PM

view4

view0

मध्यप्रदेश: भाजपा कैश में नहीं लेगी सहयोग निधि... अब पार्टी का चंदा डिजिटल

मंगलवार को भाजपा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

  • कल से शुरू होगा सहयोग निधि अभियान, 15 मार्च तक चलेगा

  • भोपाल में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में लिया गया निर्णय

भोपाल। स्टार समाचार वेब

अभी तक नगद या चेक दोनों विकल्प देकर आजीवन सहयोग निधि जुटा रही प्रदेश भाजपा अब वर्ष 2026 में सिर्फ चेक, आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए पार्टी के खाते में आनलाइन पैसा लेगी। दरअसल, मध्यप्रदेश भाजपा अब आर्थिक रूप से पूरी तरह हाईटेक और पारदर्शी होने जा रही है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि आगामी सहयोग निधि अभियान के दौरान किसी भी व्यक्ति या कार्यकर्ता से नकद राशि स्वीकार नहीं की जाएगी। पार्टी में अब डिजिटल चंदा बैंक खाते में जमा किया जा सकेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आय यानी मंगलवार को भाजपा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दिग्गजों का जमावड़ा

इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित सभी संभागीय प्रभारी और जिला प्रभारी मौजूद रहे। जिसमें बताया गया कि यह विशेष अभियान 11 फरवरी से शुरू होगा, जो 15 मार्च 2026 तक निरंतर चलेगा।

संगठन की छवि पर नहीं लगेगा दाग

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे केवल डिजिटल माध्यमों का ही उपयोग करें, ताकि संगठन की वित्तीय छवि साफ-सुथरी बनी रहे। नकद लेनदेन को खत्म कर चंदे की पाई-पाई का हिसाब डिजिटल रिकॉर्ड में रखना।

चेक, आरटीजीएस और एनईएफटी चलेगी

पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, पार्टी ने चंदा जुटाने की प्रोसेस को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि अब केवल चेक, आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से ही राशि पार्टी के अधिकृत बैंक खाते में जमा की जा सकेगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

खंडवा: बीजेपी नेता जीतू चौधरी ने की खुदकुशी, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप

खंडवा: बीजेपी नेता जीतू चौधरी ने की खुदकुशी, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप

खंडवा में बीजेपी नेता और ठेकेदार जीतू चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या की। मरने से पहले कांग्रेस नेता पर सूदखोरी और प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Loading...

Feb 10, 20264:29 PM

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला- अब तलाक शुदा बेटी भी पेंशन की हकदार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला- अब तलाक शुदा बेटी भी पेंशन की हकदार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लिया गया है। बैठक में न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी दी गई। इससे तहत अब तालक शुदा बेटी भी पेंशन के लिए पात्र मानी जाएगी।

Loading...

Feb 10, 20263:10 PM

इंदौर: दूषित पानी से दो और मौत... अब तक 35 लोगों ने तोड़ा दम

इंदौर: दूषित पानी से दो और मौत... अब तक 35 लोगों ने तोड़ा दम

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बुजुर्ग शालिग्राम ठाकुर और दो साल की मासूम बच्ची रिया की मौत हो गई। इन दो मौतों के बाद दूषित पानी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

Loading...

Feb 10, 20262:35 PM

MP:  मुख्यमंत्री ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की जयंती पर किया नमन

MP: मुख्यमंत्री ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे स्व. राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।लोकप्रिय जन नेता रहे शुक्ला राज्य सरकार में विधि-विधायी एवं सामान्य प्रशासन मंत्री भी रहे।

Loading...

Feb 10, 20262:14 PM