×

मध्यप्रदेश: दिग्विजय सिंह खेमे में गिनी जाने वाली मोना अब भाजपा में महामंत्री 

राजनीति में कुछ भी हो सकता है... यह कहावत मध्यप्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा की घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी ने सिद्ध कर दी। कभी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खेमे में गिनी जाने वाली मोना सुस्तानी को अब भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

By: Arvind Mishra

Mar 22, 202610:17 AM

view3

view0

मध्यप्रदेश: दिग्विजय सिंह खेमे में गिनी जाने वाली मोना अब भाजपा में महामंत्री 

मोना सुस्तानी को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय खेमे में गिना जाता था। यह उसकी पुरानी तस्वीर है जिसमें वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ खड़ी है।

  • भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश मंत्री
  • मार्च 2023 में मोना ने जेपी नड्डा के समक्ष ली थी भाजपा की सदस्यता

भोपाल। स्टार समाचार वेब

राजनीति में कुछ भी हो सकता है... यह कहावत मध्यप्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा की घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी ने सिद्ध कर दी। कभी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खेमे में गिनी जाने वाली मोना सुस्तानी को अब भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। दरअसल, भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। मोना सुस्तानी मार्च 2023 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। भोपाल में पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। अब उन्हें संगठन में अहम पद मिलने को लेकर सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि मोना कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकीं हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

भाजपा के रोडमल नागर ने हराया था

2019 के लोकसभा चुनाव में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं थीं, उन्हें भाजपा के रोड़मल नागर ने 2 लाख से अधिक मतों से हरा दिया था। उसके एक साल बाद भोपाल में जाकर भाजपा में शामिल हो गईं। मोना सुस्तानी इससे पहले एक बार जि पंचायत सदस्य और एक बार जनपद पंचायत की सदस्य भी रहीं हैं।  राजगढ़ जिले से कांग्रेस की सीनियर लीडर रही मोना सुस्तानी को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खेमे में गिना जाता था। यह उसकी पुरानी तस्वीर है जिसमें वह दिग्विजय सिंह के साथ खड़ी है।

ये बनीं उपाध्यक्ष

नीलिमा शिंदे ग्वालियर, आशा गुप्ता पन्ना, माया पटेल देवास, शालिनी सरावगी शहडोल, एड़. अंजना पटेल बड़वानी, विभा श्रीवास्तव अशोकनगर, डॉ. याकृति जाड़िया सागर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इन्हें बनाया प्रदेश मंत्री

शशि पटेल मंडला, खुशबू गुप्ता ग्वालियर, रीना दंडोतिया मुरैना, ममता मालवीय बैतूल, डॉ. अंजली रायजादा ग्वालियर, चारुलता यादव खंडवा, सीमा जायसवाल सिंगरौली, प्रमिला यादव उज्जैन को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभार

निधि बंग को कोषाध्यक्ष इंदौर, अर्चना अग्रवाल जबलपुर , पूर्णिमा तिवारी रीवा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भावना सिंह को भोपाल का 
कार्यालय मंत्री और विमला तिवारी को भोपाल का सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।  ललिता पुर्तिया को नर्मदापुरम मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी प्रभार सौंपा गया है।

मीडिया प्रभारी

हर्षा ठाकुर खंडवा, सह मीडिया प्रभारी प्रियांशा उरमलिया सतना, सोशल मीडिया प्रभारी स्मृति जैन नरसिंहपुर, सह सोशल मीडिया प्रभारी सारिका उपाध्याय ग्वालियर, एड़ गायत्री सिंह ठाकुर भोपाल, आईटीप्रभारी सुधा सुख्यानी इंदौर, सह आईटी प्रभारी रश्मि पांडे भोपाल, किरण भदोरीया ग्वालियर बनाया गया है।

नीति, शोध एवं प्रशिक्षण प्रभार

नीति एवं शोध प्रभारी डॉ. साक्षी भारद्वाज भोपाल, सह नीति एवं शोध प्रभारी सुमन सिंह सीधी, इंदु चौधरी सागर, प्रशिक्षण प्रभारी शिवानी अडसपुरकर इंदौर नगर, सह प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. वंदना आर्य नरसिंहपुर, चेतना शर्मा शाजापुर बनाए गए हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मंडला में बड़ा हादसा: जर्जर पुल से नीचे गिरी बाइक, चार युवकों की मौत

मंडला में बड़ा हादसा: जर्जर पुल से नीचे गिरी बाइक, चार युवकों की मौत

मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। ग्रामीण मार्ग कालपी से भैंसवाही के बीच स्थित पुल से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना देर रात की बताई जा रही है।

Loading...

Mar 22, 202611:34 AM

मध्यप्रदेश: दिग्विजय सिंह खेमे में गिनी जाने वाली मोना अब भाजपा में महामंत्री 

मध्यप्रदेश: दिग्विजय सिंह खेमे में गिनी जाने वाली मोना अब भाजपा में महामंत्री 

राजनीति में कुछ भी हो सकता है... यह कहावत मध्यप्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा की घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी ने सिद्ध कर दी। कभी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खेमे में गिनी जाने वाली मोना सुस्तानी को अब भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

Loading...

Mar 22, 202610:17 AM

मध्यप्रदेश: 15 साल में चौथी बार एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा में होगा बदलाव

मध्यप्रदेश: 15 साल में चौथी बार एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा में होगा बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार पुलिस भर्ती परीक्षा में एक बार फिर बड़ा और राहत भरा बदलाव करने जा रही है। इस बदलाव से जहां एक ओर पारदर्शिता बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर उम्मीदवारों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। हालांकि यह बदलाव पहली बार नहीं हो रहा है।

Loading...

Mar 22, 20269:27 AM

मध्यप्रदेश: विधानसभा में पहली बार तीन राज्यों के युवा ‘माननीय’ करेंगे मंथन

मध्यप्रदेश: विधानसभा में पहली बार तीन राज्यों के युवा ‘माननीय’ करेंगे मंथन

देशभर में अपने नवाचारों के लिए चर्चित मध्यप्रदेश विधानसभा एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, राज्य विधानसभा पहली बार युवा विधायकों का सम्मेलन करने जा रही है। खास बात यह है कि सम्मेलन में मध्य प्रदेश सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 से ज्यादा विधायक शामिल होंगे।

Loading...

Mar 21, 202611:54 AM

भोपाल: हैरी बॉक्सर बोल रहा हूं, दस करोड़ भेजो वरना जान से मार दूंगा

भोपाल: हैरी बॉक्सर बोल रहा हूं, दस करोड़ भेजो वरना जान से मार दूंगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में रंगदारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें बदमाश ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेम्बर बताया और एक ज्वेलर से 10 करोड़ रुपए की डिमांड की है। पैसे न देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी गई है।

Loading...

Mar 21, 202611:10 AM