चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं तिल, जानें तिल से जुड़े कई राज और कब चमकता है भाग्य  

अगर किसी मनुष्य के चेहरे पर तिल होता है तो ये उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। वैसे मनुष्य के शरीर के कई हिस्सों में छोटे-छोटे कई काले और लाल बिंदू  के आकर के तिल होते हैं। ये तिल यदि चेहरे पर हों तो चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। वैसे इन तिलों से इंसान की ना सिर्फ खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में इन्हें काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं तिल, जानें तिल से जुड़े कई राज और कब चमकता है भाग्य  

importance of Moles : अगर किसी मनुष्य के चेहरे पर तिल होता है तो ये उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। वैसे मनुष्य के शरीर के कई हिस्सों में छोटे-छोटे कई काले और लाल बिंदू  के आकर के तिल होते हैं। ये तिल यदि चेहरे पर हों तो चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। वैसे इन तिलों से इंसान की ना सिर्फ खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में इन्हें काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ये तिल आपके जीवन से जुड़े कई संकेत देते हैं, जिनमें कुछ अच्छे माने जाते हैं, वहीं कुछ तिल अशुभ माने जाते हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में तिल से मनुष्य के व्यक्तित्व का भी पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं, तिलों से जुड़ीं कुछ बातें...।

हेयर लाइन में छिपा तिल
ऐसा माना जाता है कि हेयर लाइन में छिपा हुआ तेल बेहद शुभ और अच्छा फल देता है। काला और चमकदार तिल आपको अच्छे सौभाग्य की प्राप्ति करता है। हेयर लाइन में छिपे हुए तेल को बेहद शुभ माना जाता है।

 

Read More: Adhik Maas : 2023 में बनेगा दुर्लभ संयोग, 19 साल बाद दो महीने का होने वाला है सावन माह  

महाशिवरात्रि पर रात के चार प्रहर में पूजा का महत्व 

आइब्रो के पास तिल
यदि आपकी आइब्रो के पास तिल है या फिर आइब्रो के अंत में तिल है तो ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली होते है। ये तिल आपके सदा सुखी रहने का संकेत देता है।

गाल पर तिल
गाल पर मौजूद तिल इस बात का संकेत देता है कि आप एक अच्छे लीडर है और सारे टीम को साथ लेकर चलने का दायित्व बखूबी निभाते है।

 Read More: करी पत्ते से बालों को बनाएं काला, घना, लंबा और चमकदार, जानें इसका इस्तेमाल 

नाक पर तिल
यदि किसी व्यक्ति की नाक पर तिल है, तो वो इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा हुआ है। ऐसे व्यक्ति आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते है।

होंठ के दाई ओर तिल
जिन व्यक्तियों के होंठ के दाई ओर तिल होता है, वे लोग बेहद किस्मती होते है और उन्हें बहुत अच्छा लाइफ पार्टनर मिलता है।

Read More: वजन घटाना चाहते हैं तो रोज खाएं अमरूद, डायबिटीज में भी मिलेगा फायदा


 
कान पर तिल
कान पर तिल होना बेहद शुभ रहता है। ऐसा माना गया है कि कान पर तिल रहने वालों का जीवन लंबा रहता है और उनकी आयु भी लंबी रहती है।

हर एक तिल कुछ कहता है
- माथे के मध्य भाग में तिल निर्मल प्रेम की निशानी है। 
- माथे के दाहिने तरफ का तिल किसी विषय विशेष में निपुणता का प्रतीक है। 
- माथे के बायीं तरफ का तिल फिजूलखर्ची का प्रतीक होता है। 
- दोनों भौंहो पर तिल हो तो जातक अक्सर यात्रा करता रहता है। 
- दाहिनी भौंह पर तिल सुखमय और बायीं पर तिल दुखमय दांपत्य जीवन का संकेत देता है। 
- आंख की दायीं पुतली पर तिल हो तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं। 
- आंख की बायीं पुतली पर तिल हो तो विचार ठीक नहीं होते हैं। 

Read More: झुर्रियों से छुटकारा पाने करें दालचीनी का इस्तेमाल, बेदाग और हेल्दी बनेगी त्वचा 


- आंख की पुतली पर तिल वाले लोग भावुक होते हैं। 
- आंख की पलकों पर तिल हो तो जातक संवेदनशील होता है। 
- दायीं पलक पर तिल वाले बायीं वालों की अपेक्षा अधिक संवेदनशील होते हैं। 
- दायीं आंख पर तिल स्त्री से मेल होने का संकेत है। 
- बायीं आंख पर तिल स्त्री से अनबन होने का आभास देता है।
- कान पर तिल व्यक्ति के अल्पायु होने का संकेत देता है।
- नाक पर तिल हो तो व्यक्ति प्रतिभा संपन्न और सुखी होता है।
- महिलाओं की नाक पर तिल उनके सौभाग्यशाली होने का सूचक है।
- होंठ पर तिल वाले व्यक्ति बहुत प्रेमी हृदय होते हैं।
- यदि तिल होंठ के नीचे हो तो गरीबी छाई रहती है।

 

Read More: स्वाद के साथ सेहत भी बनाती है येलो टी, डायबिटीज होगा कंट्रोल

शरीर पर तिल का महत्व
शरीर पर तिल के निशान को लेकर अनेक प्रकार की धारणाएं हैं। ये भी कहा जाता है कि शरीर के जिस हिस्से पर तिल होता है, वहां व्यक्ति को पूर्व जन्म में कोई चोट लगी होती है। इस तरह की कई बातें तिल के बारे में प्रचलित हैं। आइए जानें, शरीर के और हिस्सों पर मौजूद तिल के बारे में।
- मुखमंडल के आसपास का तिल स्त्री और पुरुष दोनों के सुखी संपन्न और सज्जन होने के सूचक होते हैं।
- मुंह पर तिल व्यक्ति को भाग्य का धनी बनाता है।
- दाएं कंधे पर तिल का होना दृढ़ता का सूचक है।
- बाएं कंधे पर तिल का होना तुनकमिजाजी का सूचक होता है।

 

Read More: स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है मखाने, इस तरह खाएंगे तो हमेशा बने रहेंगे जवां

करी पत्ता और दही


- दाहिनी भुजा पर तिल वाले जातक प्रतिष्ठित और बुद्धिमान होते हैं।
- बायीं भुजा पर तिल हो तो व्यक्ति झगड़ालू होता है।
- जिसके हाथों पर तिल होते हैं वो चालाक होता है।
- दायीं हथेली पर तिल हो तो बलवान और दायीं हथेली के पृष्ठ भाग में हो तो धनवान होता है।
- बायीं हथेली पर तिल हो तो जातक खर्चीला और बायीं हथेली के पृष्ठ भाग पर तिल हो तो कंजूस होता है।
- अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति कार्यकुशल, व्यवहार कुशल और न्यायप्रिय होता है।
- गले पर तिल वाला जातक आरामतलब होता है।

Read More: नींबू का खट्टा-मीठा अचार, नाम सुनते ही आ जाये मुंह में पानी | Nimbu Ka Khatta Mitha Achar

शरीर पर तिल का महत्व
ज्योतिष के जानकारों की मानें तो शरीर पर पाए जाने वाले इन निशानों से भविष्य का विश्लेषण किया जाता है। शरीर के किसी भी अंग पर तिल होना एक अलग संकेत देता है।
– जबड़े पर तिल हो तो स्वास्थ्य की अनुकूलता और प्रतिकूलता निरंतर बनी रहती है।
– दाएं कंधे पर तिल का होना दृढ़ता सूचक है।
– कोहनी पर तिल का पाया जाना विद्वता का सूचक है।
- माथे पर तिल होने से व्यक्ति बलवान होता है।
- दाहिनी आंख पर तिल से स्त्री से प्रेम बढ़ता है।
– गाल पर लाल तिल शुभ फल देता है।
- बाएं गाल पर कृष्ण वर्ण तिल व्यक्ति को निर्धन बनाता है।
- दाएं गाल पर धनी बनाता है।
– होंठ पर तिल वाले व्यक्ति बहुत प्रेमी हृदय होते हैं।
- दाहिनी भुजा पर तिल आदर सम्मान दिलाता हैं।
– बायीं भुजा पर तिल हो तो व्यक्ति झगड़ालू होता है।
- ऐसे व्यक्ति का सर्वत्र निरादर होता है।
– नाक पर तिल हो तो व्यक्ति प्रतिभासंपन्न और सुखी होता है।
- महिलाओं की नाक पर तिल उनके सौभाग्यशाली होने का सूचक है।

 Read More: Grahan 2023 : साल 2023 में पड़ेंगे 4 ग्रहण, जानें तिथि और सूतक काल

उंगली पर तिल का महत्व
– अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति कार्यकुशल, व्यवहार कुशल और न्यायप्रिय होता है।
– जिसकी तर्जनी पर तिल हो, वो विद्यावान, गुणवान और धनवान किंतु शत्रुओं से पीड़ित होता है।
– मध्यमा पर तिल उत्तम फलदायी होता है।
- ऐसे लोग सुखी रहते हैं और उनका जीवन शांतिपूर्ण होता है।
– जिसकी अनामिका पर तिल हो तो वो ज्ञानी, यशस्वी, धनी और पराक्रमी होता है। 
– कनिष्ठा पर तिल हो तो व्यक्ति संपत्तिवान होता है, किंतु उसका जीवन दुखमय होता है।