×

मुंबई... घर में लगी आग... दम घुटने से तीन लोगों ने तोड़ा दम

मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित भगत सिंह नगर में एक घर में आज शनिवार को तड़के करीब तीन बजे आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। घर में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

By: Arvind Mishra

Jan 10, 202611:15 AM

view5

view0

मुंबई... घर में लगी आग... दम घुटने से तीन लोगों ने तोड़ा दम

शनिवार को तड़के करीब तीन बजे आग लग गई।

  • गोरेगांव में मच गया हड़कंप, पसरा सन्नाटा

  • मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल

मुंबई। स्टार समाचार वेब

मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित भगत सिंह नगर में एक घर में आज शनिवार को तड़के करीब तीन बजे आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। घर में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने भी आग पर काबू पा लिया, लेकिन घर में सो रहे तीनों लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। मुंबई में तड़के भगत सिंह नगर के एक घर में आग लग गई। पुलिस और दमल विभाग की गाड़ियां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं। लेकिन घर में सो रहे तीन लोगों को नहीं बचा पाई। मुंबई पुलिस का कहना है कि इस घटना में दम घुटने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।

बिजली के तारों में लगी थी

मुंबई अग्निशमन विभाग को आग लगने की जानकारी तड़के 3 बजकर 6 मिनट पर मिली थी। विभाग की तरफ से बताया गया कि घर में लगी आग ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर बिजली के तारों में लगी थी। आग घर में रखे बाकी सामान तक भी फैल गई। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई।

मृतकों की हुई पहचान

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले बिजली सप्लाई को कट किया। मुंबई अग्निशमन विभाग ने विभाग ने बताया कि घर में मौजूद तीनों लोगों को ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हर्षदा पावस्कर (19), कुशल पावस्कर (12) और संजोग पावस्कर (48) के रूप में हुई है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जानलेवा जल... देश के सात बड़े शहरों में सप्लाई हो रहा दूषित पानी 

जानलेवा जल... देश के सात बड़े शहरों में सप्लाई हो रहा दूषित पानी 

मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने से 20 लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इंदौर की इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इंदौर ही नहीं, बल्कि देश के कई बड़े शहरों में भी दूषित पानी सप्लाई हो रहा है।

Loading...

Jan 11, 202611:10 AM

केंद्र ने दिखाई सख्ती... बैकफुट पर एक्स... अब हटाई अश्लील तस्वीरे

केंद्र ने दिखाई सख्ती... बैकफुट पर एक्स... अब हटाई अश्लील तस्वीरे

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पुराना नाम ट्वीटर) ने कंटेंट को लेकर गलती मानी है। साथ ही भारत के कानून के हिसाब से काम करने का वादा किया है। दरअसल, केंद्र सरकार के आदेश के बाद एक्स ने कई यूजर्स पर एक्शन लिया है।

Loading...

Jan 11, 202610:32 AM

गुजरात... सोमनाथ मंदिर में नमो ने किया शिव का जलाभिषेक और बजाया डमरू

गुजरात... सोमनाथ मंदिर में नमो ने किया शिव का जलाभिषेक और बजाया डमरू

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फिर फूल अर्पित किए और पंचामृत से अभिषेक किया। पीएम ने मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा की। सुबह शंख सर्किल पर शौर्य यात्रा निकाली।

Loading...

Jan 11, 202610:11 AM

ठंड से ठिठुरा चंबल... उत्तराखंड में -22 डिग्री पर पारा, जम गए नदी-झरना

ठंड से ठिठुरा चंबल... उत्तराखंड में -22 डिग्री पर पारा, जम गए नदी-झरना

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भीषण सर्दी पड़ रही है। केदारनाथ धाम में तापमान -22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में नदी, नाले और झरने जम चुके हैं। कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Loading...

Jan 11, 20269:56 AM

I-PAC Case: ममता सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, ED की छापेमारी पर कानूनी टकराव तेज

I-PAC Case: ममता सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, ED की छापेमारी पर कानूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल सरकार ने I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की। जानें क्या है प्रतीक जैन और ममता बनर्जी से जुड़ा यह पूरा विवाद और ED की अगली रणनीति।

Loading...

Jan 10, 20266:46 PM