अंक राशिफल: लाभ होगा या हानि? जानिए कैसा रहेगा आपका अगला सप्ताह !
अंक शास्त्र में मूलांक (जन्म तारीख का जोड़) के आधार पर भविष्यफल बताया जाता है, In numerology, predictions are given on the basis of radix (the sum of the date of birth)

आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, इसका पता आपकी जन्म तारीख से लगाया जा सकता है। अंक शास्त्र में मूलांक (जन्म तारीख का जोड़) के आधार पर भविष्यफल बताया जाता है।
यह हफ्ता मूलांक 1 वाले जातकों को आर्थिक मामलों में तरक्की कराएगा तो मूलांक 4 वाले जातकों के लिए धन हानि की आशंका बना रहा है। आइए जानते हैं कि अंक शास्त्र के मुताबिक आने वाला हफ्ता (27 मार्च से 2 अप्रैल तक) मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा।
मूलांक 1 : इस सप्ताह भाग्य आर्थिक मामलों में साथ देगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त करेंगे। यात्रा करते हुए कुछ सावधानी रखें, वरना आर्थिक और शारीरिक नुकसान की संभावना है। छात्रों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा शिक्षा में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग : हल्का नीला, शुभ अंक : 2
मूलांक 2 : इस सप्ताह भावुकता अनुभव करेंगे। आर्थिक मामलों में सप्ताह सामान्य रहेगा. समारोह-पार्टी आदि में लोगों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सफल होंगे। पेट, गला और तंत्रिका तंत्र से सम्बन्धित बीमारी परेशान कर सकती हैं।
शुभ रंग : लाल, शुभ अंक : 9
मूलांक 3 : इस सप्ताह अचानक हुए धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी समारोह अथवा छोटी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। सूर्य का दोष पिता के स्वास्थ्य को परेशान करेगा सावधान रहें।
शुभ रंग : हल्का गुलाबी, शुभ अंक : 6
मूलांक 4 : क्रोध में नियंत्रण खोने की परिस्थिति बन रही है, सावधानी रखें। किसी को दिए धन के समय पर वापस न मिलने से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य के लिए सचेत रहें विशेषकर कीड़े आदि के काटने से विष दोष की सम्भावना है।
शुभ रंग : हल्का बैंगनी, शुभ अंक : 5
मूलांक 5 : इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक उन्नति के मार्ग बनेंगे। परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में एक नया उत्साह अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ रंग : सफेद, शुभ अंक : 1
मूलांक 6 : इस सप्ताह घर पर खर्च बढ़ेगा जिससे आपका बजट बिगड़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थिति सामान्य रहेंगी। पित्त दोष के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार हैं सावधान रहें।
शुभ रंग : पीला, शुभ अंक : 5
मूलांक 7 : इस सप्ताह आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा परन्तु धन की बचत करना सम्भव नहीं होगा। बहन अथवा बुआ पक्ष से मिला कोई समाचार भावुक करेगा। जीवनसाथी की बिगड़ती मनोदशा पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा विवाह सम्बन्ध टूटने अथवा जीवनसाथी के अवसाद में जाने की संभावना है।
शुभ रंग : हल्का लाल, शुभ अंक : 1
मूलांक 8 : अपनी मेहनत और जुझारू व्यक्तित्व से आप उच्चाधिकारियों से प्रशंसा और तरक्की प्राप्त करेंगे। परिवार में खर्चे होने पर भी सुख शांति अनुभव करेंगे। सप्ताह के मध्य में कोई उपहार प्राप्त होने की सम्भावना है।
शुभ रंग : हल्का बैंगनी, शुभ अंक : 3
मूलांक 9 : इस सप्ताह खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। मन ऊर्जा सम्पन्न रहेगा परन्तु प्रेम की कमी अनुभव करेंगे। स्वस्थ पित्त दोष के कोप से पीड़ित रहेगा तो वहॉं कफ भी असंतुलित होता प्रतीत होता है। रक्त में दोष होने की संभावना है अत: इस सप्ताह ब्रह्मचर्य का पालन और भोजन भी सात्विक ही लें।
शुभ रंग : सफेद, शुभ अंक : 5