नोएडा में बाइक से कुचलकर चूहे को मारने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने बाइक से चूहा मारने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले सेक्टर-71 में जैनरुद्दीन द्वारा बाइक से कुचलकर चूहा मारने का प्रयास किया जा रहा था। इसको लेकर विक्की अमित अतुल राजा और उनके अन्य दोस्तों ने मिलकर पिटाई कर दी थी।

नोएडा। नोएडा पुलिस ने बाइक से चूहा मारने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले सेक्टर-71 में जैनरुद्दीन द्वारा बाइक से कुचलकर चूहा मारने का प्रयास किया जा रहा था। इसको लेकर विक्की अमित अतुल राजा और उनके अन्य दोस्तों ने मिलकर पिटाई कर दी थी।
वहीं, नोएडा पुलिस ने बताया कि आरोपी बिरयानी की दुकान चलाता है। दुकान में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद शांतिभंग के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा में एक युवक ने बाइक से चूहे को कुचलकर मार डाला। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना बीते शुक्रवार का बताया जा रहा है।