
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिला अस्पताल में शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब साढ़े 4 घंटे बिजली गुल रही। दो बार बिजली जाने से प्रसूता वार्ड, भर्ती वार्ड, वेटिंग रूम और बच्चा वार्ड अंधेरा रहा। गर्मी और उमस के कारण नवजात और महिलाएं बिलखती रहीं, परिजन टॉर्च और हाथ के पंखे से काम चलाते रहे।
पहली बार रात 8:50 बजे से 10:20 बजे तक अस्पताल के आधे हिस्से और डॉक्टर्स कॉलोनी की बिजली गुल रही। इसी दौरान एक गर्भवती की डिलीवरी रोकनी पड़ी। दूसरी बार रात 2:30 से सुबह 5 बजे तक फिर बिजली चली गई, जिससे हालात और बिगड़ गए। उमस के कारण कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ी गई। वे उल्टियां करने लगीं।
प्रसूता महिलाओं के परिजन मोबाइल की टॉर्च से उजाला करते दिखे। वे हाथ से कपड़ा हिलाकर गर्मी में नवजातों को हवा कर रहे थे। रसीदपुर निवासी पार्वती बाई पाल ने बताया कि उनकी बहू की छह दिन पहले डिलीवरी हुई थी, बच्चा गर्मी से रोता रहा, पूरे वार्ड में घुटन थी।
गेट में ताला, परिजन नहीं निकल सके बाहर
जब दूसरी बार रात 2:30 बजे लाइट गई, तो स्टाफ ने प्रसूता वार्ड के रास्ते में गेट बंद कर ताला लगा दिया। इस वजह से महिलाएं और उनके साथ आई अटेंडर बाहर नहीं निकल पाए। गर्मी से परेशान महिलाएं चिल्लाती रहीं लेकिन किसी ने नहीं सुना। परिजन गेट खुलवाने की गुहार लगाते रहे ताकि वे बच्चों को खुली हवा में ले जा सकें।
जनरेटर और इनवर्टर थे, लेकिन चालू नहीं किए गए
जिला अस्पताल में इमरजेंसी के लिए जनरेटर और इनवर्टर की व्यवस्था है, लेकिन रात को बिजली जाने पर ये बंद पड़े थे। पूरे अस्पताल में अंधेरा छाया रहा। लोगों का आरोप है कि ये व्यवस्था सिर्फ कागजों में है, हकीकत में कोई उपयोग नहीं होता।
स्थाई इलेक्ट्रीशियन की नियुक्ति नहीं
अस्पताल ने ऌळ कनेक्शन ले रखा है और यहां पावर स्टेशन भी अलग है, लेकिन लंबे समय से कोई स्थायी इलेक्ट्रीशियन तैनात नहीं है। दो इलेक्ट्रीशियन के रिटायर होने के बाद से जरूरी मरम्मत कार्य के लिए प्राइवेट लोगों पर निर्भरता है। शनिवार रात भी बिजली कंपनी के स्टाफ को बुलाकर लाइन चालू कराई गई।
सीएमएचओ ने कहा- मेरे बंगले में भी लाइट नहीं
बिजली गुल होने के दौरान सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कामले को दो बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गहलोत से संपर्क करने पर उन्होंने जवाब दिया, 'मेरे खुद के बंगले और कॉलोनी में भी लाइट नहीं है।' जानकारी मिलने के बाद भी वे अस्पताल नहीं पहुंचे।
सीहोर जिले से भी आते हैं मरीज
नर्मदापुरम जिला अस्पताल न केवल जिले का, बल्कि पूरे संभाग का मुख्य सरकारी अस्पताल है। यहां सीहोर जिले के बुधनी, नसरुल्लागंज और रहती जैसे क्षेत्रों से भी प्रसव के लिए महिलाएं आती हैं, लेकिन व्यवस्थाएं बदहाल हैं।
बिजली कंपनी ने कहा- आपूर्ति बंद नहीं
मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण के विनोद भदौरिया ने कहा जिला अस्पताल में 33 केवी एचटी कनेक्शन है, हमारी तरफ से कोई खराबी या आपूर्ति बंद नहीं है, अस्पताल की आंतरिक समस्या के कारण आपूर्ति प्रभावित है। इसे उनके स्थानीय कर्मचारियों द्वारा देखा जाता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।