कूलर से करंट लगने से गर्भवती आंगनवाड़ी सहायिका की मौत
करंट लगने से 5 फीट दूर गिरी, गम में पति का मानसिक संतुलन बिगड़ा, Fell 5 feet away due to electrocution, husband's mental balance was disturbed in grief

भोपाल। जिले के सूखीसेवनिया इलाके में कूलर का करंट लगने से गर्भवती आंगनवाड्ी सहायिका की मौत हो गई। घटना के वक्त महिला घर के बाहर लगे कूलर के पास कपड़े धो रही थी। इसी समय उसका हाथ कूलर में टच हो गया। पत्नी की मौत के बाद पति का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। वह खुद सुसाइड कर लेने की बात कहकर चीखता रहा। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।
थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम चोपड़ा कला गांव निवासी कांता अहिरवार पति तुमन लाल अहिरवार (29) आंगनवाड़ी सहायिका थीं। वह चार माह की गर्भवती थीं। सोमवार दोपहर करीब चार बजे ड्यूटी से घर पहुंचीं। इसके बाद वह घर के बाहर बरामदे में कपड़े धोने लगीं। जिस जगह कपड़े धो रही थीं वहां कूलर चल रहा था। कपड़े साफ करते समय उनका हाथ कूलर के संपर्क में आ गया। इससे उसे कूलर में करंट था। करंट का झटका लगने से वह करीब पांच फीट दूर उछलकर गिरीं। उनकी चीख सुनकर पास में बैठी सास ने शोर मचाया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने हालत नाजुक बताकर एडमिट करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक काफी देर हो चुकी थी। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार को पता था कूलर में करंट है
कूलर की बाडी में कई दिनों से करंट लग रहा था। इसकी जानकारी घर के सभी सदस्यों को भी थी। लोग कूलर नहीं छूते थे। सोमवार को कांता भूल गई की कूलर में करंट है। नतीजतन, उनको अपनी जान गंवानी पड़ी। कांता का एक तीन साल का बेटा है। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही कांता के पति तुमन लाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठा। वह बार-बार सुसाइड करने की बात कहकर रोते-बिलखता रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।