ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन में रोहित शर्मा ने बहाया पसीना, नहीं आए विराट कोहली

अनुभवी भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कुछ रन बनाए और कुछ थ्रोडाउन का सामना किया। रोहित ने नेट्स पर 15-20 मिनट बिताए, जिसमें अपनी टाइमिंग पर फोकस किया। केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने भी नेट्स पर बल्लेबाजी की।

By: Prafull tiwari

Oct 22, 20255:45 PM

view7

view0

ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन में रोहित शर्मा ने बहाया पसीना, नहीं आए विराट कोहली

एडिलेड । भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है, जिससे पहले विराट कोहली, उप-कप्तान श्रेयस अय्यर और कप्तान शुभमन गिल ने टीम के दूसरे ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं होने का फैसला किया।  भारत के शीर्ष खिलाड़ियों को नेट्स पर अभ्यास करते देखने के लिए फैंस की काफी भीड़ मौजूद थी, लेकिन इन स्टार खिलाड़ियों ने वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा नहीं लिया। इस बीच भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में से सिर्फ रोहित शर्मा ने ही अभ्यास किया।

अनुभवी भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कुछ रन बनाए और कुछ थ्रोडाउन का सामना किया। रोहित ने नेट्स पर 15-20 मिनट बिताए, जिसमें अपनी टाइमिंग पर फोकस किया। केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने भी नेट्स पर बल्लेबाजी की। जुरेल को विकेटकीपिंग का अभ्यास करते भी देखा गया। उल्लेखनीय है कि पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में कोहली शून्य पर आउट हो गए थे, जबकि गिल ने 18 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाए। अय्यर भी बारिश से प्रभावित इस मैच में संघर्ष करते दिखे और 24 गेंदों का सामना करते हुए केवल 11 रन ही बना सके।

इस सत्र के दौरान टीम इंडिया ने गेंदबाजों और उनके गेंदबाजी अभ्यास पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ सीम पोजीशन पर गहन चर्चा करते नजर आए। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए गुड लेंथ क्षेत्र में कुछ मार्कर भी लगाए। पर्थ में वनडे डेब्यू करते हुए बल्ले से शानदार फॉर्म में नजर आने वाले नीतीश रेड्डी ने दूसरे ट्रेनिंग सेशन में अपनी गेंदबाजी पर फोकस किया। इस बीच कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल भी नेट्स पर पसीना बहाते दिखे।

भारतीय टीम पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच को गंवाकर सीरीज में 0-1 से पीछे है। ऐसे में मेहमान टीम आगामी मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

टेनिस स्टार लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल: राजनीति में शुरू की अपनी नई पारी

टेनिस स्टार लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल: राजनीति में शुरू की अपनी नई पारी

मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली है। दिल्ली मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने पार्टी का हाथ थामा। जानें उनके इस राजनीतिक सफर के बारे में।

Loading...

Mar 31, 20261:10 PM

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक पलटवार, रोहित के रिकॉर्ड्स और वानखेड़े में टूटा 14 साल का सूखा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक पलटवार, रोहित के रिकॉर्ड्स और वानखेड़े में टूटा 14 साल का सूखा

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा की सबसे तेज फिफ्टी और MI के 14 साल बाद पहले मैच की जीत के पूरे रिकॉर्ड्स यहाँ पढ़ें

Loading...

Mar 30, 202611:39 AM

IPL 2026: क्या MI तोड़ेगी 13 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड? MI vs KKR हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

IPL 2026: क्या MI तोड़ेगी 13 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड? MI vs KKR हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच महामुकाबला। जानें क्यों 13 सालों से MI अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है और क्या हैं वानखेड़े स्टेडियम के हेड-टू-हेड आंकड़े।

Loading...

Mar 29, 20263:32 PM

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 19वें सीजन का पहला मैच आज RCB और SRH के बीच चिन्नास्वामी में। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का सामना करेगी ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद।

Loading...

Mar 28, 20264:33 PM

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

बांग्लादेश में अब आईपीएल का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। भारत के साथ आगामी क्रिकेट सीरीज और मधुर संबंधों को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल टेलीकास्ट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।

Loading...

Mar 28, 20262:49 PM