ब्रिटेन के एक प्रमुख अखबार ने कहा- व्लादिमीर पुतिन को 32 साल छोटी महिला से हुआ प्यार?
रूसी प्रतिनिधिमंडलों में अनुवादक रह चुकी कात्या
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कथित तौर पर एक महिला से प्रेम-प्रसंग के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। खबरों में बताया जा रहा है कि उन्हें अपने से 32 साल छोटी महिला से प्यार हुआ है। यह महिला उनकी समर्थक बताई जा रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निजी जीवन के किस्से हमेशा चचार्ओं में रहते हैं। उनके कई किस्से दुनिया के लिए अब भी रहस्य बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस बीच पुतिन को लंदन से पढ़ाई कर चुकी एक महिला से कथित तौर पर प्यार हुआ है। यह महिला पुतिन की समर्थक और एक यूक्रेन विरोधी सीनेटर की बेटी बताई जा रही हैं। ब्रिटेन के एक प्रमुख अखबार ने यूक्रेनी मीडिया के हवाले से यह दावा किया है। अखबार ने अपनी खबर में बताया है कि यह महिला इंटरनेट पर उन चीजों पर रोक लगाती है, जो रूसी राष्ट्रपति की छवि को खराब कर सकते हैं। महिला की उम्र पुतिन से 32 साल छोटी बताई जा रही है। महिला का नाम एकातेरिना कात्या मिजुलिना बताया जा रहा है। वह रूस की सेफ इंटरनेट लीग की प्रमुख हैं। इससे पहले पुतिन का नाम रूस की पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अलीना काबेवा के साथ भी जुड़ चुका है। खबर के मुताबिक काबेबा और पुतिन लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। इस दौरान उनके तीन बच्चे भी हुए। हालांकि, पुतिन की ओर से इस खबर कभी सफाई सामने नहीं आई। इस सूची में पुतिन की पूर्व पत्नी ल्यूडमिला पुतिना का नाम भी शामिल है। ल्यूडमिला फ्लाइट अटेंडेंड थीं। उनके साथ पुतिन ने 1983 में शादी की थी। यह रिश्ता 2014 तक चला था। रूसी पत्रकार और कैदियों की अधिकारों के लिए काम करने वाली कार्यकर्ता ओल्गा रोमानोवा ने एक यूक्रेनी समाचार चैनल को बताया कि पुतिन के सबसे बड़े विरोधी माने-जाने वाले दिवंगत एलेक्सी नवलनी ने शुरूआत में व्लादिमीर पुतिन और एकातेरिना कात्या मिजुलिना के रिश्ते का खुलासा किया था। कात्या मिजुलिना पुतिन की पसंद हैं। उन्हें यह 'बार्बी' बहुत पसंद है। कात्या मिजुलिना ने साल 2004 में लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज में स्नातक किया। इसके अलावा, कला के इतिहास और इंडोनेशिया की भाषा में डिग्री हासिल की है। उन्होंने आधिकारिक रूसी प्रतिनिधिमंडलों में अनुवादक के रूप में भी काम किया है।