×

चीन के स्पेस स्टेशन से टकराया अंतरिक्ष मलबा, तीन अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी टली

चीन के स्पेस स्टेशन से सूक्ष्म अंतरिक्ष मलबे की टक्कर के बाद 3 अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को टाल दिया गया है। सीएमएसए ने बताया कि यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है।

By: Sandeep malviya

Nov 05, 20255:42 PM

view1

view0

चीन के स्पेस स्टेशन से टकराया अंतरिक्ष मलबा, तीन अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी टली

बीजिंग। चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन में बड़ा झटका लगा है। चीन के स्पेस स्टेशन से सूक्ष्म अंतरिक्ष मलबे की टक्कर के कारण बुधवार को निर्धारित अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को फिलहाल टाल दिया गया है। यह जानकारी चाइना मैनड स्पेस एजेंसी ने दी। एजेंसी ने कहा कि यह फैसला अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा और मिशन की सफलता को ध्यान में रखकर लिया गया है।

अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी टली

चीन हर छह महीने में अपने स्पेस स्टेशन के दल की अदला-बदली करता है। बीते शनिवार को शेनझोउ-20 अंतरिक्ष यान ने शेनझोउ-21 क्रू के साथ कक्षा में हैंडओवर प्रक्रिया पूरी की थी। अंतरिक्ष स्टेशन की चाबियां मंगलवार को औपचारिक रूप से सौंप दी गईं। शेनझोउ-20 के तीन अंतरिक्ष यात्री (चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जिए) अपने निर्धारित सभी कार्य पूरे कर चुके हैं और बुधवार को इनर मंगोलिया के डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर उतरने वाले थे। हालांकि, मलबे की टक्कर के चलते उनकी वापसी अस्थायी रूप से रोक दी गई है। इस बीच, चीन ने हाल ही में शेनझोउ-21 अंतरिक्ष यान के जरिए तीन नए अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के मिशन पर अपने कक्षीय स्टेशन पर भेजा है।

2030 तक चीनी अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने की तैयारी

इससे पहले चीन ने एलान किया था कि वह वर्ष 2030 तक अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने की दिशा में समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है। चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रवक्ता झांग जिंगबो ने बताया था कि फिलहाल इंसानों को चंद्रमा पर भेजने से जुड़ी सभी अनुसंधान और विकास परियोजनाएं सुचारू रूप से आगे बढ़ रही हैं। लॉन्ग मार्च-10 रॉकेट, चंद्र लैंडिंग सूट और एक्सप्लोरेशन व्हीकल जैसी परियोजनाएं जबरदस्त ढंग से आगे बढ़ रही हैं। हमारा 2030 तक चीन के किसी व्यक्ति को चंद्रमा पर उतारने का लक्ष्य दृढ़ है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

चीन के स्पेस स्टेशन से टकराया अंतरिक्ष मलबा, तीन अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी टली

1

0

चीन के स्पेस स्टेशन से टकराया अंतरिक्ष मलबा, तीन अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी टली

चीन के स्पेस स्टेशन से सूक्ष्म अंतरिक्ष मलबे की टक्कर के बाद 3 अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को टाल दिया गया है। सीएमएसए ने बताया कि यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है।

Loading...

Nov 05, 20255:42 PM

कलमागी तूफान से फिलीपींस में 66 की मौत, 26 लापता

1

0

कलमागी तूफान से फिलीपींस में 66 की मौत, 26 लापता

फिलीपींस में तूफान कलमागी ने तबाही मचा दी है। 66 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लापता हैं। सबसे ज्यादा नुकसान सेबू प्रांत में हुआ है, जो हाल ही में भूकंप से उबर रहा था।

Loading...

Nov 05, 20255:41 PM

 तंजानिया : विपक्ष का दावा- चुनाव बाद हिंसा में मारे गए सैकड़ों लोग

1

0

 तंजानिया : विपक्ष का दावा- चुनाव बाद हिंसा में मारे गए सैकड़ों लोग

तंजानिया में चुनाव के बाद भड़की हिंसा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सुरक्षाबलों ने सैकड़ों लोगों की हत्या की और शवों को गुपचुप तरीके से ठिकाने लगा रहे हैं। सरकार चुप है, जबकि अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने हिंसा और अत्यधिक बल प्रयोग की निंदा की है।

Loading...

Nov 05, 20255:40 PM

अमेरिका :  तीन भारतवंशी नेताओं ने रच दिया इतिहास

1

0

अमेरिका :  तीन भारतवंशी नेताओं ने रच दिया इतिहास

भारतीय मूल के तीन उम्मीदवारों ने अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है और पिछले साल नवंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पहली हार का सामना करना पड़ा है। 

Loading...

Nov 05, 20255:38 PM

राहत के लिए जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह कर्मियों की मौत

1

0

राहत के लिए जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह कर्मियों की मौत

तूफान 'कलमागी' से प्रभावित प्रांत में राहत के लिए जा रहा फिलीपींस की वायु सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। 

Loading...

Nov 04, 20258:41 PM