×

शेयर बाजार में तेजी... सेंसेक्स उछला, निफ्टी 26,136 के पार

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के साथ गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई।

By: Arvind Mishra

Nov 20, 202511:16 AM

view11

view0

शेयर बाजार में तेजी... सेंसेक्स उछला, निफ्टी 26,136 के पार

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही।

  • बैंकिंग और एनर्जी शेयर में रही बढ़त...आईटी और फार्मा पर दिखा दबाव
  • बीएसई के टॉप गेनर: अडानी पोर्ट, रिलायंस, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • टॉप लूजर: एचसीएल टेक, मारुति, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक

मुंबई। स्टार समाचार वेब

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के साथ गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से भी आशावादी रुख को बल मिला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 284.49 अंक चढ़कर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 85,470.96 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 83.35 अंक चढ़कर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 26,136 पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर में सुधार के कारण घरेलू मुद्रा में तेजी पर अंकुश लगने से रुपया 18 पैसे गिरकर 88.66 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड लाभ में रहे। वहीं, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

एशियाई बाजारों में बढ़त

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। कोस्पी और निक्केई 225 सूचकांक 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

वैश्विक बाजार भारत के लिए सहायक

आॅनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि वैश्विक बाजार भारत के लिए एक स्थिर और सहायक पृष्ठभूमि प्रदान करते रहे हैं। रातोंरात कोई नया नकारात्मक संकेत नहीं दिखा। एनवीडिया के मजबूत आय मार्गदर्शन से एआई और सेमीकंडक्टर-लिंक्ड क्षेत्रों में आशावाद फिर से जागृत होने के बाद, प्रौद्योगिकी शेयरों में तेज उछाल के कारण अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। तीनों प्रमुख सूचकांकों , एसएंडपी 500, डॉव जोन्स और नैस्डैक ने अच्छी बढ़त दर्ज की।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़ा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत बढ़कर 63.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने पिछले कारोबार में 1,580.72 करोड़ के शेयर खरीदे। डीआईआई ने भी 1,360.27 करोड़ के शेयर खरीदे।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी 14800 और सोना 3000 रुपए महंगा

सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी 14800 और सोना 3000 रुपए महंगा

बीते सप्ताह की भारी उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। बुलियन की वेबसाइट के अनुसार चांदी 14800 रुपए उछलकर 2.65 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना 3050 रुपए चढ़कर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Loading...

Feb 09, 202611:32 AM

बाजार गुलजार: सेंसेक्स 84000 के पार, निफ्टी 26,000 के करीब पहुंचा

बाजार गुलजार: सेंसेक्स 84000 के पार, निफ्टी 26,000 के करीब पहुंचा

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन आज के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। बाजार में ये जोरदार तेजी भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद देखने को मिली है।

Loading...

Feb 09, 202610:56 AM

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: 500 अरब डॉलर आयात लक्ष्य और पीयूष गोयल का बड़ा बयान

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: 500 अरब डॉलर आयात लक्ष्य और पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अगले 5 साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा। जानिए कैसे विमानन, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र में यह समझौता भारत की अर्थव्यवस्था को 35 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाएगा।

Loading...

Feb 08, 20263:56 PM

भारत का फॉरेक्स रिजर्व पहुँचा $723 अरब के पार; गोल्ड रिजर्व में भी भारी उछाल: RBI रिपोर्ट

भारत का फॉरेक्स रिजर्व पहुँचा $723 अरब के पार; गोल्ड रिजर्व में भी भारी उछाल: RBI रिपोर्ट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड! 30 जनवरी को समाप्त सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व $723.77 अरब के स्तर पर पहुँचा। जानें सोने के भंडार और रुपये की स्थिति।

Loading...

Feb 07, 20264:54 PM

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: 2 दिन में ₹41,000 सस्ती हुई चांदी, जानें ताज़ा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: 2 दिन में ₹41,000 सस्ती हुई चांदी, जानें ताज़ा रेट

आज 6 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम गिरे। चांदी ₹2.41 लाख और सोना ₹1.51 लाख के स्तर पर पहुंचा। जानिए गिरावट की वजह और ज्वेलरी खरीदने के टिप्स।

Loading...

Feb 06, 20264:50 PM