चिली में इंसानों में बर्ड फ्लू का पहला मामला आया सामने, संक्रमित होने के बाद मचा हड़कंप
दुनियाभर में संक्रमण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। इंसान में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। चिली ने मानव में बर्ड फ्लू के पहले मामले का पता लगाया है, जिसके बाद देश में हड़कंप की स्थिति है।

सेंटियागो। दुनियाभर में संक्रमण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। इंसान में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। चिली ने मानव में बर्ड फ्लू के पहले मामले का पता लगाया है, जिसके बाद देश में हड़कंप की स्थिति है।
देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि एक 53 वर्षीय व्यक्ति में बर्ड फ्लू होने का पता चला है। इस व्यक्ति में इन्फ्लूएंजा के गंभीर लक्षण थे, लेकिन उन्होंने पाया कि मरीज स्थिर स्थिति में था।
संक्रमण के स्रोत का लगाया जा रहा पता
बर्ड फ्लू के मरीज का पता लगने के बाद चिली की सरकार संक्रमण के स्रोत के साथ-साथ मरीज के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। चिली में जंगली जानवरों में पिछले साल के अंत से H5N1 बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। औद्योगिक फार्मों में हाल के मामलों के कारण सरकार को पोल्ट्री निर्यात को रोकना पड़ा।