Vastu Tips : रात में कपड़े धोने-सुखाने से चली जाएगी घर की सुख-समृद्धि, जानें क्या है नियम  

वास्तु शास्त्र के अनुसार कपड़ों को रात में धोना और सुखाना नुकसानदायक होता है। कई लोग जाने-अनजाने रात में कपड़े धोते हैं। ऐसा करना वास्तु नियमों की अनदेखी है। एक समय के बाद इसके दुष्प्रभाव दिखाई देने लगते हैं। आपके जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आने लगती हैं। वास्तु शास्त्र में कपड़े धोने के कुछ नियम बताए गए हैं, जिसके अनुसार रात में कपड़े धोना व सुखाना अशुभ माना जाता है।

Vastu Tips : रात में कपड़े धोने-सुखाने से चली जाएगी घर की सुख-समृद्धि, जानें क्या है नियम  

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार कपड़ों को रात में धोना और सुखाना नुकसानदायक होता है। कई लोग जाने-अनजाने रात में कपड़े धोते हैं। ऐसा करना वास्तु नियमों की अनदेखी है। एक समय के बाद इसके दुष्प्रभाव दिखाई देने लगते हैं। आपके जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आने लगती हैं। वास्तु शास्त्र में कपड़े धोने के कुछ नियम बताए गए हैं, जिसके अनुसार रात में कपड़े धोना व सुखाना अशुभ माना जाता है। 


वास्तु शास्त्र में जीवन को सरल व सुखद बनाने के कई उपाय बताए गए है। अगर वास्तु शास्त्र के उपायों को अपनाया जाये तो जीवन में कई परेशानियों को कम किया जा सकता है। पर जाने-अनजाने में हम कई बार वास्तु नियमों को अनदेखा कर देते हैं, जिसका परिणाम आने वाले समय में दिखाई देता है। आइए जानते हैं कपड़े धोने व सुखाने के वास्तु नियम। 

Read More: Health Tips : सर्दियों में अमृत समान होता है गर्म पानी, इसे पीने से होते हैं कई फायदे

रात में कपड़े धोने-सुखाने से नुकसान
वास्तु नियमों की मानें तो रात में कपड़े धोने से घर का माहौल नकारात्मक हो जाता है। रात में कपड़ों की धुलाई कर उन्हें बाहर आसमान के नीचे सुखाने से उनमें नकारात्मक ऊर्जा प्रविष्ट कर जाती है। जब इन कपड़ों को सुबह पहना जाता है तो यह ऊर्जा हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।

हमारे कार्य में बाधा आने लगती है। मन अशांत होने लगता है। हम तनाव महसूस करने लगते हैं। यदि किसी कारणवश रात्रि में अगर कपड़े धोने भी पड़े तो उनको खुले में नहीं सुखाना चाहिए। खुले में कपड़े सुखाने से उन पर हानिकारक कीटाणु आ जाते हैं।

Read More: Budh Uday 2023: नए साल में बुध ग्रह का होगा उदय, इन राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत 

हर समय रहेगा तनाव
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात्र में कपड़े धोने से घर में तनावपूर्ण माहौल बना रहता है, क्योंकि रात में कपड़े साफ करने से उनमें नकारात्मक ऊर्जा प्रविष्ट कर जाती है। जब हम उन कपड़ों को सुबह पहनते हैं, तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। जिस कारण कार्य में बाधा आना या फिर हर समय तनाव में रहना जैसी परेशानी होने लगती है।

Read More: Adhik Maas : 2023 में बनेगा दुर्लभ संयोग, 19 साल बाद दो महीने का होने वाला है सावन माह 

दिन में कपड़े धोने-सुखाने के फायदे

  • वास्तु शास्त्र नियमों के अनुसार, कपड़े सुबह या दोपहर में धोना चाहिए। 
  • दिन में कपड़े धोकर सुखाने से धूप के कारण नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। 
  • सूर्य की किरणों में सकारात्मकता का वास होता है।
  • इससे कपड़ों में मौजूद हानिकारक कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं, इसलिए कपड़े हमेशा दिन में ही सुखाने चाहिए।