ग्वालियर में चेंबर सफाई करने उतरे दो निगम कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, 10 लाख मुआवजे का ऐलान

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में चेंबर की सफाई करने उतरे नगर निगम के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। चेंबर से गैस रिसाव के कारण दोनों कर्मचारियों दम घुट गया, जिसके चलते मौत हो गई। मरने वालों में विक्रम और एक अन्य कर्मचारी शामिल है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। उर्जा मंत्री ने 10 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

ग्वालियर में चेंबर सफाई करने उतरे दो निगम कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, 10 लाख मुआवजे का ऐलान

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में चेंबर की सफाई करने उतरे नगर निगम के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। चेंबर से गैस रिसाव के कारण दोनों कर्मचारियों दम घुट गया, जिसके चलते मौत हो गई। मरने वालों में विक्रम और एक अन्य कर्मचारी शामिल है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। उर्जा मंत्री ने 10 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

Read More: दिल्ली में मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, कई मंजिला इमारत से रस्सी के सहारे नीचे उतरे छात्र

सीवर की सफाई करने उतरे थे निगम के कर्मचारी 
पूरा मामला हजीरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 16 के रेशम मील का है, जहां निगम के कर्मचारी सीवर की सफाई करने उतरे थे। आधुनिक मशीनों के दौर में भी कर्मचारियों से सफाई करवाया जा रहा है। जिस कारण कर्मचारियों को जान गवानी पड़ रही है। इससे पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं।

 

Read More: अंतरिक्ष से भी ख़तरनाक दिख रहा है चक्रवाती तूफ़ान बिपरजॉय, तस्वीरों में दिख रहीं ऊंची लहरें, अलर्ट जारी

पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को लिया हिरासत में 
मृतक कर्मचारियों के परिवार ने ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौत के बाद परिजनों के आक्रोश को देखते हुए नगर निगम और प्रशासन की टीम भी अस्पताल पहुंचे। जहां से शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

 

Read More: गुजरात दंगे में नरेंद्र मोदी को फंसाने की थी साजिश, अहमद पटेल ने तीस्ता सीतलवाड़ को दिए थे 30 लाख रुपए

पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और दोनों मृतकों के परिजन को नगर निगम में सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। इस आश्वासन के बाद परिजन माने और मामला शांत हुआ।