×

यूएस ओपन: बुब्लिक को हराकर लगातार 8वीं बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में सिनर

24 वर्षीय सिनर लगातार आठवें ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे हैं। पिछली बार सिनर को इस चरण से पहले 2023 यूएस ओपन में हार का सामना करना पड़ा था। उस समय उन्हें चौथे राउंड में अलेक्जेंडर ज्वेरेव के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

By: Prafull tiwari

Sep 02, 20256:53 PM

view5

view0

यूएस ओपन: बुब्लिक को हराकर लगातार 8वीं बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में सिनर

न्यूयॉर्क । इटली के जैनिक सिनर ने अलेक्जेंडर बुब्लिक को शिकस्त देकर यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जहां उनका सामना हमवतन लोरेंजो मुसेट्टी से होगा। सिनर लगातार आठवें ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।  वर्ल्ड नंबर 1 और गत यूएस ओपन चैंपियन सिनर ने बुब्लिक के खिलाफ 6-1, 6-1, 6-1 से जीत हासिल की। ​​यह मुकाबला 81 मिनट तक चला। इस मुकाबले में बुब्लिक ने 13 डबल फॉल्ट किए। उन्होंने कुल 31 अनफोर्स्ड एरर किए।

24 वर्षीय सिनर लगातार आठवें ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे हैं। पिछली बार सिनर को इस चरण से पहले 2023 यूएस ओपन में हार का सामना करना पड़ा था। उस समय उन्हें चौथे राउंड में अलेक्जेंडर ज्वेरेव के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। सिनर का सामना 10वीं वरीयता प्राप्त म्युसेटी से होगा। पहली बार किसी प्रमुख टूर्नामेंट में सिर्फ इतालवी पुरुषों का एकल क्वार्टर फाइनल होगा। वर्ल्ड नंबर 1 सिनर इस भिड़ंत में 2-0 के एटीपी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे।

जैनिक सिनर ने मुकाबले से पहले कहा, "यह देखना बहुत अच्छा है। इतालवी टेनिस इस समय शानदार फॉर्म में है। हमारे पास इतने सारे खिलाड़ी हैं, इतनी सारी अलग-अलग खेल शैलियां हैं।" उन्होंने कहा, "लोरेंजो मुसेट्टी शायद हमारे सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। एक इतालवी खिलाड़ी के नजरिए से, सेमीफाइनल में एक इतालवी खिलाड़ी का होना यकीनन बहुत अच्छी बात है।"

सिनर ने कार्लोस अल्काराज के साथ पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में नंबर 1 की दौड़ में अपनी गति बनाए रखी है। वर्ल्ड नंबर 1 बने रहने के लिए उन्हें यूएस ओपन में इस स्पेनिश खिलाड़ी से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। 24 साल 8 दिन की उम्र में सिनर चारों ग्रैंड स्लैम में 20 जीत हासिल करने वाले चौथे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने रोजर फेडरर को पछाड़ दिया है, जो 2006 में 24 साल 294 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बने थे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पोखरा में 6-10 अक्टूबर के बीच इंडो-नेपाल यूथ गेम्स चैंपियनशिप, युवा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

6

0

पांच दिवसीय यह आयोजन दोनों देशों के खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए उत्साह और जोश से भरा रहेगा। इससे पहले, 13 सितंबर से 17 सितंबर के बीच यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2025 का आयोजन होगा।

Loading...

Sep 03, 20257 hours ago

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका : मेजबान टीम के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, हर हाल में जीत जरूरी

5

लॉर्ड्स की पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजी आसान होती है। तेज गेंदबाज नई गेंद से मूवमेंट हासिल कर सकते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है। यहां से स्पिनर्स के लिए शानदार मौका बनता है।

Loading...

Sep 03, 20257 hours ago

यूएस ओपन : पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में युकी भांबरी

भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले पुरुष डबल्स टेनिस खिलाड़ी भांबरी ने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वह वर्तमान में वर्ल्ड नंबर 32 हैं।

Loading...

Sep 03, 20258 hours ago

'हम अपनी ताकत फिर से पा लेंगे', बेंगलुरु भगदड़ पर रजत पाटीदार का भावुक संदेश

8

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कप्तान रजत पाटीदार के हवाले से लिखा, "जब भी मैं आरसीबी के लिए जोश के साथ मैदान पर उतरता हूं, वो जोश आपसे आता है। यह जोश आपके प्यार, आपके विश्वास और आपके अटूट समर्थन से आता है।

Loading...

Sep 03, 20258 hours ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, मार्कस स्टोइनिस की वापसी

36 वर्षीय मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी बार नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था। उन्होंने पिछले एक साल से कोई सेंट्रल या स्टेट कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया है।

Loading...

Sep 02, 20256:57 PM