यमुना एक्सप्रेसवे पर आमने-सामने आई दो बसें, भीषड़ टक्कर में 40 यात्री गभीर घायल, कई की हालत नाजुक

हादसा राया कट के पास यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-110 पर तड़के करीब 3 बजे हुआ। यहां दो बसें आमने-सामने टकरा गईं। शोर सुनकर राहगीर रुक गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर आमने-सामने आई दो बसें, भीषड़ टक्कर में 40 यात्री गभीर घायल, कई की हालत नाजुक

मथुरा। उत्तर प्रदेश में पड़ रही  कड़ाके की ठंड और  घने कोहरे के बीच सोमवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण एक्सीडेंट हो गया। यहां पर दो बसों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में करीब आधा सैकड़ा यात्री घायल हो गए हैं। राहत की बात रही की बसों में सवार किसी मुसाफिर की जान नहीं गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जैसे ही बसों की टक्कर हुई मौके पर चीख-पुकार मच गई। काफी देर के लिए हाइवे पर लंबा जाम लग गया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने कुछ देर में  बसों को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। 

हादसा राया कट के पास यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-110 पर तड़के करीब 3 बजे हुआ। यहां दो बसें आमने-सामने टकरा गईं। शोर सुनकर राहगीर रुक गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बसों से बाहर निकाला। इसके बाद घायल 40 लोगों को अस्पताल पहुंचाया।  इनमें 31 घायलों को जिला अस्पताल में और 9 अन्य घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि एक बस नोएडा से धौलपुर जा रही थी। वहीं दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता लगभग शून्य थी। इसी कारण हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों बसों को एक्सप्रेसवे से किनारे कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।  

यूपी में जारी है कोहरे का कहर
गौरतलब है कि यूपी समेत उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है। जिसके चलते सड़क पर वाहनों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से दो बसें आपस में टकरा गईं। क्रेन की मदद से बसों को रास्ते से हटवाया गया। घटना के वक्त कोहरा इतना घना था कि रेस्क्यू करने में भी दिक्कत आ रही थी।